Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका
W 𝕏 f
होम › बस्तर संभाग › Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों …
Kanker Cyber Fraud Two Arrested in ₹3.37 Crore Scam(Image Source: social media)
Kanker Cyber Fraud Two Arrested in ₹3.37 Crore Scam(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बस्तर संभाग

Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा

Cyber Crime: कांकेर के भानुप्रतापपुर में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके बैंक खाते से 11 राज्यों में 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की शिकायतें जुड़ी मिली हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 05:20 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
भानुप्रतापपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Crime: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खाते का इस्तेमाल देश के 11 राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। पुलिस जांच में इस खाते से जुड़ी शिकायतों में कुल 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का आंकड़ा सामने आया है। जांच में पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा का संबंधित खाता साइबर अपराधियों के नेटवर्क में म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हो रहा था। इस खाते में ठगी के शिकार लोगों से रकम जमा कराई जाती थी और फिर उसे दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, खाते में 67 हजार 850 रुपए की राशि होल्ड मिली है।

गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिला सुराग

 मामले की जांच गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर शुरू की गई थी। साइबर सेल कांकेर से प्राप्त जानकारी के बाद पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता क्रमांक 87180200001251 की जांच की। खाते से जुड़े लेनदेन और शिकायतों की पड़ताल करने पर साइबर ठगी के कई मामलों में इसकी भूमिका सामने आई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

11 राज्यों में दर्ज मिलीं साइबर ठगी की शिकायतें

 पुलिस के मुताबिक, इस बैंक खाते से जुड़े मामलों की शिकायतें देश के 11 अलग-अलग स्थानों से दर्ज हुई थीं। इनमें बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित अन्य राज्य शामिल हैं। इन शिकायतों में ठगी की कुल रकम 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
 बैंक खाते की जांच के बाद पुलिस ने उससे जुड़े दो खाताधारकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान अखिलेश्वर जैन (25), निवासी उतामरा और सतीश कुमार उसेंडी (26), निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद कांकेर जिले में इस्तेमाल हो रहे एक बैंक खाते के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में फैले साइबर ठगी के मामलों का जुड़ाव सामने आया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लेनदेन और संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें