Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर…
Seizure of 300 kg of suspicious paneer(Image Source: social media)
Seizure of 300 kg of suspicious paneer(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

 Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त

Raipur News: रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। यह खेप भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी। विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 04:31 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Raipur News: दीपावली का त्योहार बीतने के बाद भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पनीर की यह खेप मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर लाई गई थी। विभाग की टीम ने मौके से पनीर जब्त कर उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। साथ ही खेप किसकी है और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मिला पनीर प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। जब्त किए गए माल में 150 किलो पनीर बालाजी एंटरप्राइजेज कंपनी के नाम से मिला है, जबकि बाकी 150 किलो पनीर पर किसी तरह का ब्रांड या लोगो नहीं था। 

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

विनोद गुप्ता के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रतिबंध है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने जब्त पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने से पहले इसे नकली या प्रतिबंधित एनालॉग पनीर घोषित नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी वास्तविक गुणवत्ता और प्रकृति स्पष्ट होगी। इसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर सहित अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद ऐसे उत्पादों की सप्लाई की आशंका लगातार सामने आ रही है। फिलहाल रायपुर रेलवे स्टेशन से जब्त 300 किलो पनीर की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि जब्त खेप में किस तरह का पनीर था और इस मामले में आगे किन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें