Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म…
Police arrest in Dhar POCSO case(Image Source: Social Media)
Police arrest in Dhar POCSO case(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

14 वर्षीय किशोरी ने सरदारपुर अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

स
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 02:52 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
धार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

POCSO Act: मध्य प्रदेश के धार जिले में नाबालिग किशोरी के मां बनने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 नवंबर को 14 वर्षीय किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल में प्रसव के दौरान मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की। किशोरी के बयान के आधार पर राजोद थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी युवक को पिछले करीब दो साल से जानती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। 

अस्पताल में प्रसव के बाद खुला मामला

किशोरी का आरोप है कि जनवरी 2026 में युवक उसे उसके गांव से अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह उसके साथ रह रही थी। इस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। 12 नवंबर की सुबह किशोरी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। 

उसने इसकी जानकारी युवक को दी, जिसके बाद वह उसे लेकर सरदारपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचा। यहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को अस्पताल बुलाया और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की FIR

अस्पताल में प्रसव के दौरान मामला सामने आने पर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। उस समय अस्पताल में मौजूद राजगढ़ थाने की उप निरीक्षक जूली अमलियार ने किशोरी से पूछताछ की। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई। मामला राजोद थाना क्षेत्र का होने के कारण राजगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को आगे की कार्रवाई के लिए राजोद पुलिस को सौंप दिया। 

इसके बाद 13 नवंबर को राजोद थाने में नियमित अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में गुंदीखेड़ा निवासी हरिओम पिता गोविंद मचार को आरोपी बनाया है। 

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

राजोद थाना प्रभारी निरीक्षक रेवल सिंह बरड़े के मुताबिक, जीरो एफआईआर मिलने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1), 127(4) के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 और 5जे(II)/6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। किशोरी के बयान, अस्पताल के मेडिकल दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें