Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, ह…
Crashed motorcycle lying in a field following a road accident(Image Source: social media)
Crashed motorcycle lying in a field following a road accident(Image Source: social media)
🔴 BREAKING गरियाबंद

Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: गरियाबंद के अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, पुलिस पहचान में जुटी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 01:29 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर हाथी बंद के पास एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 
मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान हाथी बंद के पास अचानक बाइक पर से उसका नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरा। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटनास्थल से गुजर रहे लोगों की नजर जब खेत में पड़े युवक और बाइक पर पड़ी, तब हादसे की जानकारी सामने आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अमलीपदर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक नंबर से पहचान की कोशिश 

मृतक की पहचान के लिए पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जानकारी जुटा रही है। वहीं, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक अनियंत्रित होने की वजह क्या रही, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें