Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट …
खाद्य विभाग की पनीर जांच कार्रवाई
खाद्य विभाग की पनीर जांच कार्रवाई
महासमुंद

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट कि फैक्ट्री से 200 किलो एनालॉग पनीर जब्त

खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 200 किलोग्राम पनीर सील किया। शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई में पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 12:51 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 04:46 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत महासमुंद खाद्य विभाग की टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में देर रात छापेमार कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक फैक्ट्री में जांच-पड़ताल की। इस दौरान पनीर की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जांच करते हुए जरूरी सैंपल भी लिए गए।

देर रात हुई कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फैक्ट्री पहुंचकर वहां तैयार किए जा रहे पनीर की जांच की। जांच के दौरान करीब 200 किलोग्राम तैयार पनीर बरामद किया गया, जिसे विभागीय टीम ने तत्काल सील कर दिया। 

जांच के बाद कार्रवाई

अधिकारियों ने मौके में पहुँचकर पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं, ताकि उसकी गुणवत्ता और सामग्री की पुष्टि की जा सके। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए पनीर की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में पनीर में मिलावट या प्रतिबंधित एनालॉग सामग्री की पुष्टि होती है तो संबंधित फैक्ट्री संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता

एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद प्रशासन ने डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। खाद्य विभाग की टीम लगातार दुकानों और उत्पादन इकाइयों की जांच कर रही है, ताकि आम लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंच सके। महासमुंद में हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें