Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: जलधाराएं शुद्ध और साफ हो तो वह ग…
Sitli Nala Restoration Campaign, Mahasamund(Image Source: Keertiman Media)
Sitli Nala Restoration Campaign, Mahasamund(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: जलधाराएं शुद्ध और साफ हो तो वह गंगा के समान पवित्र होती है, सितली भी उसी रूप में निर्मल हो!

Mahasamund News: महासमुंद में ‘अविरल सितली, निर्मल सितली’ अभियान का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर आयोजित ‘सितली दर्शन’ कार्यक्रम में नाले की सफाई, पुल निर्माण और आगामी सौंदर्यीकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के तहत गार्डन, मंदिर और कचरा संग्रहण टैंक बनाने की योजना है।

ल
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 01:53 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: वर्षों से उपेक्षित सितली नाले को स्वच्छ, सुंदर और अविरल बनाने की मुहिम अब एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है। ‘अविरल सितली, निर्मल सितली’ अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर बुधवार, 25 नवंबर 2026 को ‘सितली दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी गई और आने वाले समय में नाले के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर चर्चा हुई। अभियान से जुड़े लोगों ने अगले एक साल में पुनरुद्धार के कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

श्रमदान से शुरू हुई सफाई की मुहिम

सितली नाले की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्वाध्याय केंद्र समिति और महासमुंद के पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया। शुरुआती चरण में समिति के सदस्यों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर नाले के दोनों किनारों की सफाई की और वहां जमा कचरा हटाया। बाद में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और  शिक्षक भी इस पहल से जुड़े।

गार्डन, मंदिर और कचरा संग्रहण टैंक बनाने की योजना

सितली नाले के विकास कार्यों के तहत पुल निर्माण भी शुरू किया गया है। साथ ही सिर्फ सफाई तक सीमित न रहते हुए अभियान के अगले चरण में सितली नाले के आसपास के क्षेत्र को उपयोगी और आकर्षक बनाने की योजना है। इसके तहत नाले के किनारे उद्यान (गार्डन) विकसित करने और मंदिर निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं, नाले में सीधे कचरा पहुंचने से रोकने के लिए कचरा संग्रहण टैंक भी बनाए जाने की योजना है। इन कार्यों का उद्देश्य नाले के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना है।

पुनरुद्धार कार्य पूरा करने का रहेगा प्रयास

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय डफले शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने सितली नाले के इतिहास और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में नाले के पुनरुद्धार का काम पूरा करने का प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार नीरज गजेंद्र ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग शहरों और संस्कृतियों का इतिहास देखें तो अधिकांश बस्तियां जलस्रोतों के आसपास ही विकसित हुई हैं। पानी की उपलब्धता हमेशा से गांवों और शहरों के बसने का एक प्रमुख आधार रही है। उन्होंने कहा कि महासमुंद का सितली नाले के किनारे बसना भी हमारे पूर्वजों की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह शहर के लिए सौभाग्य की बात है कि इसके पूर्वी हिस्से में एक प्राकृतिक जलस्रोत मौजूद है। ऐसे में सितली नाले का संरक्षण केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि शहर की प्राकृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास भी है।

सितली दर्शन में जुटे जनप्रतिनिधि और नागरिक

आयोजन में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वार्ड पार्षद, स्थानीय नागरिक और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैन ने किया। सितली नाले को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की यह पहल अब सफाई से आगे बढ़कर विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में बढ़ रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें