Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ अविरल सितली, निर्मल सितली अभियान के तहत श्रमदान स…
अभियान में श्रमदान करते लोगों
अभियान में श्रमदान करते लोगों
छत्तीसगढ़

अविरल सितली, निर्मल सितली अभियान के तहत श्रमदान से सौंदर्यीकरण को मिली नई गति

स्वाध्याय केन्द्र समिति महासमुंद द्वारा स्वर्गीय अशोक चौरड़िया की स्मृति में चलाए जा रहे “अविरल सितली, निर्मल सितली” अभियान के तहत सितली नाला क्षेत्र में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, नागरिकों और स्वयंसेवकों ने मिलकर सफाई और सुधार कार्य में भाग लिया। समिति के अनुसार नाले की सफाई लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि पुल निर्माण और सड़क समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। जनसहयोग से इस अभियान को मजबूती मिली है, जिसमें लोगों ने भूमि और दान देकर योगदान दिया। अब हर मंगलवार सुबह नियमित श्रमदान कर नाले को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Apr 2026, 01:07 PM
महासमुंद
सितली नाला के विकास और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से स्वाध्याय केन्द्र समिति महासमुंद द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय अशोक चौरड़िया की स्मृति में "अविरल सितली निर्मल सितली" अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 21 अप्रैल 2026, मंगलवार की सुबह सितली नाला क्षेत्र में एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद के स्वयंसेवकों सहित नगर के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और  नागरिकों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने नाला क्षेत्र की साफ- सफाई और सुधार कार्यों में अपना बहुमूल्य श्रमदान कर स्वच्छता की मिसाल पेश की।
सफाई का कार्य लगभग पूर्ण 
समिति के संस्थापक सदस्य व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने बताया कि वर्तमान में सितली नाला की सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब नाला के स्टॉप डैम के ऊपर पुल निर्माण के लिए विचार-विमर्श और आगे की कार्यवाही निरंतर जारी है। नाले के दोनों ओर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस अभियान में जन सहयोग का विशेष महत्व रहा है। 
दिल खोल कर दान 
कई लोगों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन भी स्वेच्छा से निर्माण के लिए छोड़ी है, जिनका स्वाध्याय केंद्र समिति आभार व्यक्त करते हैं  और आगामी उद्घाटन समारोह के दौरान उन सभी का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के दानदाता भी इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए दिल खोलकर दान दे रहे हैं।
नियमित रूप से श्रमदान
श्रमदान के पश्चात स्वाध्याय केंद्र समिति के सचिव मोहन साहू ने समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों से आह्वान किया है कि सितली नाला को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए अब से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक नियमित रूप से श्रमदान किया जाएगा। 
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल सितली नाला और स्थानीय पर्यावरण को स्वच्छ रखना है, बल्कि जन-सामान्य में सामुदायिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। स्वयंसेवकों की इस सक्रिय भूमिका ने सेवा और समर्पण की भावना को एक नई दिशा दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें