Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Athletics Competition: सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्…
Mahasamund Athletics Competition (IMAGE SOURCE: KEERTIMAN MEDIA)
Mahasamund Athletics Competition (IMAGE SOURCE: KEERTIMAN MEDIA)
महासमुंद

Athletics Competition: सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 40 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

Athletics Competition: महासमुंद में आयोजित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के करीब 25 महाविद्यालयों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद महिला और पुरुष वर्ग से 40 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

ल
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 11:44 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Athletics Competition: छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 23 नवंबर को महासमुंद के फॉरेस्ट ग्राउंड में सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के करीब 25 महाविद्यालयों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिनभर चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड इवेंट में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़ और 20 किलोमीटर पैदल चाल का आयोजन किया गया। वहीं फील्ड इवेंट में लंबी कूद, ऊंची कूद और त्रिकूद के साथ थ्रोइंग इवेंट में गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक और हैमर थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पारस तारक ने पहला, सूर्या ध्रुव ने दूसरा और सोहन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रकाश पहले, रूपेश दूसरे और दुर्गेश ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में दुर्गेश ध्रुव ने पहला, राहुल कुमार केंवट ने दूसरा और नीलकमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में यशराज रात्रे पहले, हुलास दूसरे और नीलकमल तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में यशराज रात्रे ने पहला, नैमिश सिदार ने दूसरा और अतुल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कूद स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लंबी कूद में दुर्गेश ध्रुव पहले, यशवंत साहू दूसरे और प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में अनिल कश्यप ने पहला, यशवंत साहू ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं त्रिकूद में करण बघेल पहले और कुंदनलाल दीवान दूसरे स्थान पर रहे।
20 किलोमीटर पैदल चाल का आयोजन

महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कौशिल्या कर्ष ने पहला, प्राची ठाकुर ने दूसरा और शैलेजा साहू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में शैलेजा साहू पहले, भूमिका दूसरे और चंद्र्का सिदार तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रूपाली ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में रूपाली ने पहला और टिकेश्वरी ध्रुव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में दुर्गा साहू ने पहला, दुर्गा साहू ने दूसरा और पायल सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में दुर्गा साहू पहले स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में प्राची ठाकुर ने पहला और कांति निषाद ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में पायल सोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं त्रिकूद में कौशिल्या कर्ष ने पहला स्थान हासिल किया।

40 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग से 20 और पुरुष वर्ग से 20 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी रायपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महासमुंद परिक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सात वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

महासमुंद परिक्षेत्र में सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पिछले सात वर्षों से लगातार किया जा रहा है। हर साल होने वाली इस प्रतियोगिता के माध्यम से महाविद्यालयीन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। इस संबंध में खेल अधिकारी दिलीप लहरे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें