"भारतीय एथलेटिक्स" के लिए 5 परिणाम मिले
खेल
Indian Athletics Final Series: भारत का दमदार प्रदर्शन, निर्भय चौधरी ने रचा इतिहास और कई सितारों ने जीते खिताब
Indian Athletics Final Series: भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्भय चौधरी ने 71.02 मीटर की थ्रो के साथ पुरुषों के हैमर थ्रो का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पारुल चौधरी, अविनाश साबले, अनिमेष कुजूर, रोहित यादव और अन्नू रानी समेत कई एथलीटों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जीत दर्ज कर एशियाई खेलों की तैयारियों को मजबूत किया।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरगे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : ट्रायल में खिलाड़ियों का दम, रांची में दिखा भारत का एथलेटिक्स भविष्य
रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 शानदार प्रदर्शन और नए रिकॉर्ड्स के साथ संपन्न हो गई। चार दिनों तक चले इस एथलेटिक्स महाकुंभ में देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कई एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स तथा एशियन स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शिवम लोहाकरे ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं समरदीप गिल ने शॉटपुट में बड़ा उलटफेर करते हुए तजिंदरपाल सिंह तूर को पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता में कई युवा खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन कर भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य को मजबूत संकेत दिए।
खेल
रांची : रिकॉर्ड और रोमांच से भरी फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन आज
रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज चौथा और अंतिम दिन खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष एथलीटों ने हिस्सा लिया, जहां कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे और कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन की दौड़ ने रोमांच बढ़ा दिया। पुरुष 100 मीटर में अनिमेष कुजूर और पोल वॉल्ट में देव मीणा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स को नई उम्मीद दी है।
खेल
उड़न सिख : गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकेंड में रचा इतिहास, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड!
पंजाब के युवा स्प्रिंटर Gurindervir Singh ने रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वे 10.10 सेकेंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय और देश के सबसे तेज धावक बन गए।