Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम खेल Indian Athletics Final Series: भारत का दमदार प्रद…
Indian athletes dazzled at the Indian Athletics Final Series(Image Source: Social Media)
Indian athletes dazzled at the Indian Athletics Final Series(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Indian Athletics Final Series: भारत का दमदार प्रदर्शन, निर्भय चौधरी ने रचा इतिहास और कई सितारों ने जीते खिताब

Indian Athletics Final Series: भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्भय चौधरी ने 71.02 मीटर की थ्रो के साथ पुरुषों के हैमर थ्रो का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पारुल चौधरी, अविनाश साबले, अनिमेष कुजूर, रोहित यादव और अन्नू रानी समेत कई एथलीटों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जीत दर्ज कर एशियाई खेलों की तैयारियों को मजबूत किया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 11:16 AM
नई दिल्ली
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Indian Athletics Final Series: भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए और आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों को मजबूत किया। पुरुषों के हैमर थ्रो में निर्भय चौधरी ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया, जबकि पारुल चौधरी, अविनाश साबले, अनिमेष कुजूर और रोहित यादव जैसे प्रमुख खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जीत दर्ज की।
पुरुषों के हैमर थ्रो में निर्भय चौधरी ने 71.02 मीटर की शानदार थ्रो के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2016 में नीरज कुमार के नाम दर्ज 70.73 मीटर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले में दमनीत सिंह 68.12 मीटर के साथ दूसरे और आशीष जाखड़ 67.51 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

तान्या चौधरी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

महिलाओं के हैमर थ्रो में भी रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी रहा। तान्या चौधरी ने 68.35 मीटर की थ्रो कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अनुष्का यादव के 67.02 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को बेहतर किया। अनुष्का 66.34 मीटर के साथ दूसरे और कुलविंदर कौर 59.13 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से यह प्रतियोगिता भारतीय एथलीटों के लिए काफी अहम रही। महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पारुल चौधरी ने 9:22.49 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। पारुल के नाम इस स्पर्धा में 9:12.46 का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन अविनाश साबले ने 8:32.39 के समय के साथ जीत दर्ज की। चोट के बाद वापसी करते हुए यह 2026 में उनकी पहली रेस थी। साबले के नाम 8:09.91 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में बनाया था।

अनिमेष कुजूर का स्प्रिंट में दबदबा

भारत के युवा स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.21 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद 200 मीटर दौड़ में भी उन्होंने 20.59 सेकंड के समय के साथ जीत दर्ज की। 100 मीटर में उन्होंने गुरिंदरवीर सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 10.32 सेकंड का समय लिया। ऋषिप्रसाद देसाई 10.33 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में एशियाई खेलों के संभावित दावेदार रोहित यादव ने 81.10 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। मनोज कुमार 80.73 मीटर और यशवीर सिंह 80.40 मीटर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की जैवलिन थ्रो में मौजूदा एशियाई खेल चैंपियन अन्नू रानी ने 57.50 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्णिम प्रदर्शन किया। रश्मि के. 57.22 मीटर के साथ दूसरे और उमा चौधरी 52.89 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

लॉन्ग जंप और शॉट पुट में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

महिलाओं की लॉन्ग जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक एंसी सोजन ने 6.76 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। शैली सिंह 6.65 मीटर के साथ दूसरे और भवानी यादव भगवती 6.42 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में दो बार के एशियाई खेल चैंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.64 मीटर के प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की। समरदीप सिंह गिल 19.59 मीटर और करणवीर सिंह 19.51 मीटर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

हरिता भद्रा ने 100 मीटर में रचा इतिहास

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा ने 11.22 सेकंड के समय के साथ जीत हासिल की। इस प्रदर्शन के साथ वह भारत की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गईं। उनसे आगे केवल राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद हैं, जिन्होंने 11.17 सेकंड का समय दर्ज किया था। पुरुषों की अन्य स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक विशाल टीके ने 400 मीटर दौड़ 45.36 सेकंड में जीती। मोहम्मद अफसल ने 800 मीटर, राहुल बलोदा ने 1500 मीटर और देव कुमार मीणा ने पोल वॉल्ट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं मो. अत्ता साजिद ने लॉन्ग जंप और कार्तिक उन्नीकृष्णन ने ट्रिपल जंप में जीत दर्ज की।

महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया शानदार प्रदर्शन

महिलाओं की स्पर्धाओं में ऐश्वर्या मिश्रा ने 400 मीटर दौड़, लिली दास ने 800 मीटर और थोता संकीर्तना ने 1500 मीटर में जीत हासिल की। एशियन चैंपियन पूजा सिंह ने हाई जंप में 1.81 मीटर के प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा आशा इलांगो ने ट्रिपल जंप, सीमा कालीरमाना ने डिस्कस थ्रो और मनप्रीत कौर ने शॉट पुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को एशियाई खेलों से पहले एक मजबूत संकेत के रूप में देखा जा रहा है। रिकॉर्ड प्रदर्शन और लगातार जीत से भारतीय एथलेटिक्स टीम की तैयारियां और मजबूत होती दिख रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें