Mahasamund Athletics Competition: दौड़ से लेकर भाला फेंक तक, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Mahasamund Athletics Competition: महासमुंद में 31 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 2 और 3 सितंबर को रायपुर में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Mahasamund Athletics Competition: महासमुंद के वन विभाग ग्राउंड में 31 अगस्त को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चयनित होकर पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मैदान पर 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु समूह के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों ने 100 से 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया।
महासमुंद के एथलीटों का प्रदर्शनतवा, गोला और भाला फेंक में भी दिखी प्रतिभा
दौड़ और कूद के अलावा खिलाड़ियों ने तवा फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं में भी अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
रायपुर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे महासमुंद का प्रतिनिधित्व
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चयनित हुए होनहार खिलाड़ी अब 2 और 3 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
400 मीटर दौड़ - नरेन्द्र सोना (सरायपाली), गिति साहु (सरायपाली)
गोला फेंक - टुमेश (बागबाहरा)
लंबी कुद - कंचन (सरायपाली)
विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी गईं। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर महासमुंद का नाम रोशन करेंगे।