Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › खेल › National Sports Day: महासमुंद में मेजर ध्यानचंद क…
National Sports Day Mahasamund (Image source: Nrendra kumar)
National Sports Day Mahasamund (Image source: Nrendra kumar)
खेल

National Sports Day: महासमुंद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

National Sports Day: 29 अगस्त को महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो प्रमुख स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद टीम और नीता डूमरे टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मेजर ध्यानचंद टीम ने 03-02 गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया।

नरेंद्र कुमार  | रिपोर्टर कीर्तिमान
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 07:24 PM · अपडेट: 16 Oct 2026, 12:29 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
National Sports Day: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो प्रमुख स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में और दूसरा मिनी स्टेडियम महासमुंद में। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बल्कि युवाओं और खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित भी किया गया। 

बेमचा में हॉकी और बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद की ओर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में इस के अवसर पर हॉकी और बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें जिलाध्यक्ष हॉकी संघ महासमुंद राहुल चंद्राकर, जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लिखनू निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर और खेमराज साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद टीम और नीता डूमरे टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मेजर ध्यानचंद टीम ने 03-02 गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया। इसी तरह बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर टीम और जूनियर टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सीनियर टीम ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि जूनियर टीम उप विजेता रही।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। हॉकी में उत्कृष्ट खेल दिखाने के लिए सागर सेन को और बॉल बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन के लिए वर्षा कोसरे को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की जमकर सराहना करते हुए बच्चों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में इसी के सहारे विभिन्न रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

बेमचा में हॉकी और बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता

मिनी स्टेडियम महासमुंद में बहुखेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

दूसरी ओर, जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम महासमुंद में भी National Sports Day बड़े स्तर पर मनाया गया। यहां बास्केटबॉल, हैंडबॉल, नेटबॉल और क्रिकेट जैसी कई खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जिले भर के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड येतराम साहू, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, वरिष्ठ शिक्षक नीलमणि चंद्राकर, राजेश शर्मा, अंकित जैन, जमशेद रजा, शुभम् तिवारी और इमरान अली की गरिमामयी उपस्थिति रही। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर मेजर ध्यानचंद जी को अपनी खेल भावना के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजेताओं और खेल पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

इस भव्य आयोजन में केवल खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और वरिष्ठ शिक्षकों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला रहा, बल्कि आयोजन से जुड़े सभी लोगों के परिश्रम को भी मान्यता देने वाला साबित हुआ।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, क्योंकि यही आगे चलकर उन्हें रोजगार और सम्मान दोनों दिला सकता है।
मिनी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें सेवन दास मानिकपुरी, नीलम सिंहा, सै. इमरान अली, अंकित जैन, हिरेंद्र साहू, जमशेद रजा, शुभम् तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, अभिषेक अम्बिलकर, रूप लाल साहू और उर्वशी का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश शर्मा ने बखूबी संभाला, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
इस वर्ष का कार्यक्रम खेल भावना, अनुशासन और सामुदायिक भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया। बेमचा और मिनी स्टेडियम दोनों ही स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिताओं ने न केवल मेजर ध्यानचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि जिले के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह भी भर दिया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की यह पहल आने वाले समय में और अधिक खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें