Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने? School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने?
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Champions Trophy: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, चीन को 3…
Historic win for the Indian womens hockey team(Image Source: Social Media)
Historic win for the Indian womens hockey team(Image Source: Social Media)
खेल

Asian Champions Trophy: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, चीन को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार बना चैंपियन

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 3-1 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया। भारत ने लगातार तीसरी और कुल चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

य
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 10:51 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ खिताबी हैट्रिक पूरी की, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया। भारत ने इससे पहले 2016, 2023 और 2024 में यह खिताब जीता था। 
अब 2026 में जीत दर्ज कर भारतीय महिला टीम इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बन गई है। खास बात यह है कि रांची (2023), राजगीर (2024) और भोपाल (2026) में लगातार तीन बार घरेलू मैदान पर खिताब जीतकर टीम ने अपनी मेजबानी में शानदार रिकॉर्ड कायम किया है। जीत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

पहले हाफ में चीन का दबदबा, भारत 0-1 से पिछड़ा

फाइनल मुकाबले की शुरुआत में चीन की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों पर लगातार दबाव बनाया गया और चीन को तीन पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले। हालांकि भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन सभी मौकों को नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी चीन ने अपनी पकड़ बनाए रखी। मैच के 25वें मिनट में यूजुन चेन ने गोल दागकर चीन को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ तक स्कोर में बदलाव नहीं हो सका।

तीसरे क्वार्टर में बदला मैच का रुख

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने पूरी ताकत के साथ वापसी की। 38वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर कप्तान सलीमा टेटे के पास से दीपिका ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने चीन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके चार मिनट बाद, 42वें मिनट में ईशिका ने मैदानी गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। अभी चीन इस झटके से उबर भी नहीं पाया था कि अगले ही मिनट भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। दीपिका ने इस मौके को गोल में बदलते हुए अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने संभाला मोर्चा

तीन गोल खाने के बाद चीन ने चौथे क्वार्टर में वापसी की कोशिश तेज कर दी। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने रक्षापंक्ति में शानदार तालमेल दिखाया और विरोधी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
मैच का अंतिम हूटर बजते ही भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई। भारत ने 3-1 से फाइनल जीतकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के विजेताओं की सूची

वर्षविजेता टीम
2010दक्षिण कोरिया
2011दक्षिण कोरिया
2013जापान
2016भारत
2018दक्षिण कोरिया
2021जापान
2023भारत
2024भारत
2026भारत
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी में अपनी मजबूत स्थिति एक बार फिर साबित कर दी है। लगातार तीन खिताब जीतना टीम के शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का नतीजा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें