Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने? Conversion Controversy: आदिवासी गांवों की सीमा पर अचानक क्यों लगने लगे पाबंदी के बोर्ड? सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बदल गई तस्वीर! Ganja Smuggling: ओडिशा का युवक गांजे के साथ गिरफ्तार consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने? Conversion Controversy: आदिवासी गांवों की सीमा पर अचानक क्यों लगने लगे पाबंदी के बोर्ड? सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बदल गई तस्वीर! Ganja Smuggling: ओडिशा का युवक गांजे के साथ गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › दुर्ग संभाग › राजनांदगांव › consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर…
Consumer Commission orders compensation due to SBI negligence (Image Source: AI Photo)
Consumer Commission orders compensation due to SBI negligence (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में?

consumer court: राजनांदगांव में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की दिग्विजय स्टेडियम शाखा को चेक क्लियरिंग में देरी के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग से झटका लगा है। ग्राहक का 50 हजार रुपए का चेक समय पर क्लियरिंग के लिए नहीं भेजे जाने के कारण स्टेल हो गया। आयोग ने बैंक को सेवा में कमी का जिम्मेदार मानते हुए मूल राशि, मानसिक परेशानी के मुआवजे और वाद व्यय सहित कुल 60 हजार रुपए भुगतान करने का आदेश दिया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 09:33 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
consumer court: चेक क्लियरिंग में मामूली दिखने वाली एक चूक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को महंगी पड़ गई है। राजनांदगांव की दिग्विजय स्टेडियम शाखा की कथित लापरवाही से एक ग्राहक के 50 हजार रुपए का चेक समय पर क्लियर नहीं हो सका और उसकी वैधता खत्म हो गई। इस मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक को सेवा में कोताही का जिम्मेदार ठहराते हुए ग्राहक को कुल 60 हजार रुपए अदा करने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला? 

शांति नगर, वार्ड नंबर-4 के रहने वाले खिलेश्वर सिन्हा का खाता SBI की दिग्विजय स्टेडियम शाखा में संचालित है। उन्हें रवि वैष्णव ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (दुर्ग) का 50 हजार रुपए का एक चेक दिया था। यह चेक 21 नवंबर 2025 की तारीख में जारी हुआ था। नियमों के तहत चेक की वैधता 90 दिन की होती है। खिलेश्वर ने समय रहते 18 फरवरी 2026 को यह चेक बैंक में जमा करा दिया। उस वक्त चेक की मियाद बाकी थी, लेकिन आगे की प्रक्रिया में हुई देरी ने खेल बिगाड़ दिया।

एक दिन की देरी और चेक हो गया स्टेल 

शिकायत के अनुसार, 19 फरवरी को सामान्य कार्य दिवस होने के बावजूद बैंक ने चेक क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा, बल्कि इसे 20 फरवरी को आगे बढ़ाया गया। इसी बीच चेक की 90 दिन की समय-सीमा पूरी हो गई। नतीजा यह हुआ कि 21 फरवरी को चेक ‘इंस्ट्रूमेंट आउटडेटेड/स्टेल’ यानी अवधि समाप्त होने का हवाला देकर वापस लौट आया।

सर्वर डाउन का तर्क नहीं आया काम 

बैंक ने अपनी बचाव की दलील में कहा कि 19 फरवरी को सर्वर डाउन और नेटवर्क की दिक्कत थी, जिस कारण चेक क्लियरिंग में देरी हुई। बैंक का यह भी कहना था कि ग्राहक को चेक पर नई तारीख डलवाकर दोबारा जमा करने की सलाह दी गई थी। हालांकि, जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि सर्वर और नेटवर्क बाधित था, तो इसका ठोस दस्तावेजी प्रमाण पेश करने की जिम्मेदारी बैंक की थी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पूरे दफ्तर के समय सर्वर ठप रहने का कोई सबूत बैंक नहीं दे सका। आयोग ने साफ कहा कि महज तकनीकी समस्या का जिक्र कर बैंक अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकता।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी जिक्र 

आदेश में सुप्रीम कोर्ट के ‘कैनरा बैंक बनाम कविता चौधरी’ (2026 INSC 363, 15 अप्रैल 2026) मामले का संदर्भ भी दिया गया। इसमें यह सिद्धांत रेखांकित किया गया है कि बैंक की सुस्ती या देरी से यदि चेक की वैधता समाप्त होती है, तो यह सेवा में गंभीर कमी और लापरवाही की श्रेणी में आती है। इसी आधार पर आयोग ने माना कि बैंक की देरी के कारण ही ग्राहक को भुगतान से वंचित रहना पड़ा।

45 दिन में देना होगा भुगतान, वरना लगेगा ब्याज

आयोग के सदस्य डॉ. आनंद वर्गिस ने 26 नवंबर 2026 को इस मामले में अपना फैसला सुनाया। उन्होंने शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए बैंक को आदेश दिया कि वह:

  • 50,000 रुपए चेक की मूल राशि के तौर पर दें।

  • 5,000 रुपए मानसिक परेशानी के मुआवजे के रूप में चुकाएं।

  • 5,000 रुपए वाद व्यय (कानूनी खर्च) के मद में अदा करें।

कुल मिलाकर बैंक को 60 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। आयोग ने इसके लिए 45 दिन की मोहलत दी है। यदि बैंक तय समय के भीतर यह रकम नहीं चुकाता है, तो आदेश की तारीख से पूरी राशि पर 6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज भी देना होगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें