Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CM Vishnu Deo Sai: बिलासपुर में खुला आधुनिक कंप्य…
CM Sai inaugurates AI training center(Image Source: CGDPR)
CM Sai inaugurates AI training center(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

CM Vishnu Deo Sai: बिलासपुर में खुला आधुनिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, AI और साइबर सिक्योरिटी सीखेंगे सरकारी कर्मचारी

CM Vishnu Deo Sai: बिलासपुर जिला कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने CSR के तहत इस केंद्र की स्थापना की है। यहां कर्मचारियों को कंप्यूटर संचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 11:28 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CM Vishnu Deo Sai: बिलासपुर प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में शासकीय कर्मचारियों के लिए स्थापित आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित इस केंद्र में शासकीय कर्मचारियों को कंप्यूटर संचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल से कर्मचारियों की डिजिटल दक्षता एवं कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ अधिक सरलता, पारदर्शिता और तेजी से उपलब्ध हो सकेगा।

AI और आधुनिक तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग जरूरी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन की अवधारणा को साकार करने में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। बदलते समय के साथ शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल रूप से दक्ष होना आवश्यक है। कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग प्रशासनिक कार्यों को अधिक सरल, सुगम और प्रभावी बना सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ शासकीय अभिलेखों और नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के कौशल उन्नयन के साथ जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इस जनोपयोगी पहल के लिए भारतीय स्टेट बैंक की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ
SBI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

कंप्यूटर और साइबर सुरक्षा की मिलेगी ट्रेनिंग

प्रशिक्षण केंद्र में शासकीय कर्मचारियों को कंप्यूटर के प्रभावी उपयोग, डिजिटल कार्यप्रणाली और कार्यालयीन कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के अंतर्गत फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक की पहचान, सुरक्षित पासवर्ड, डेटा की गोपनीयता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संचालित यह केंद्र ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने तथा आधुनिक तकनीक से सक्षम, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें