Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फ…
Jewellery worth crores stolen from contractor bungalow (Image Source: AI Photo)
Jewellery worth crores stolen from contractor bungalow (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने?

Theft Case: इंदौर के वायएन रोड स्थित एक सरकारी ठेकेदार के बंगले से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने 200 किलो वजनी तिजोरी को निशाना बनाया। साउथ तुकोगंज पुलिस फोरेंसिक साक्ष्यों, कर्मचारियों की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 08:21 AM · 6 मिनट पढ़ने का समय
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Theft Case: शहर के पॉश इलाके वायएन रोड (रांका मेंशन के पास) स्थित एक बंगले से करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी ठेकेदार राजेश जैन (युवा) के घर की भारी-भरकम तिजोरी से करीब दो किलो सोना और हीरे के हार सेट गायब मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बेहद सधे हुए अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और केवल कीमती व बड़े जेवरात ही समेटे, जबकि छोटे आभूषण वहीं छोड़ दिए। मामले की शिकायत पर साउथ तुकोगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ चोरी का खुलासा? 

जानकारी के मुताबिक, राजेश जैन के बंगले की दूसरी मंजिल पर बने बेडरूम में गोदरेज की करीब 200 किलो वजनी तिजोरी रखी है। पत्नी प्रिया ने दीपावली पूजन के बाद सोने-हीरे के जेवर इसी तिजोरी में सुरक्षित रखे थे। शुक्रवार को परिवार के लोगों को एक शादी समारोह में शामिल होना था। जब तिजोरी खोली गई, तो अंदर रखे कीमती आभूषण नदारद थे। परिजनों का मानना है कि चोरी पिछले 15 दिनों के भीतर ही हुई है, इस दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। शुरुआत में परिवार ने घर में हाउसकीपिंग का काम करने वाले दो लोगों से पूछताछ की, लेकिन उनके इनकार करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से फिंगर प्रिंट समेत अन्य अहम साक्ष्य जुटाए।

7 चाबियों का लॉक और कड़ी सुरक्षा 

इस वारदात में तिजोरी की सुरक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि तिजोरी दूसरी मंजिल पर फिक्स है, जबकि उसकी चाबियां पहली मंजिल पर रखी रहती थीं। तिजोरी बनाने वाली कंपनी के अनुसार, इसका लॉक सात चाबियों से खुलता है और इसकी डुप्लीकेट चाबी कोई अन्य व्यक्ति नहीं बना सकता।

इतना ही नहीं, तिजोरी तक पहुंचने से पहले भी कई सुरक्षा पड़ाव पार करने होते थे:

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, चोरों ने चुनिंदा और महंगे गहनों पर हाथ साफ किया। सौंपी गई सूची में शामिल प्रमुख जेवरों का विवरण इस प्रकार है:

आभूषण का विवरणवजन
हीरे का सेट250 ग्राम
रानी सेट150 ग्राम
अन्य सेट150 ग्राम
मंगलसूत्र125 ग्राम
ग्रीन सेट125 ग्राम
बजटी125 ग्राम
रेड गोल्डन सेट110 ग्राम
चार गोरखरू (कुल)240 ग्राम
कान की बजटी40 ग्राम
टड्डा25 ग्राम

स्टाफ से लेकर परिवार तक जांच के दायरे में 

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बंगले में काम करने वाले नौकरों, हाउसकीपिंग स्टाफ, ड्राइवर और गार्डों की सूची तैयार की है। सभी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के मोबाइल नंबर लेकर उनकी कॉल डिटेल (CDR) और लोकेशन खंगाली जा रही है। परिवार में राजेश और प्रिया के अलावा उनके दो बेटे रोमिल और रोचक हैं। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को कई एंगल से देख रही है और परिवार के सदस्यों—पत्नी प्रिया तथा बेटों रोमिल और रोचक को भी जांच के दायरे में रखकर हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें