Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलास…
Bus theft accused arrested by Mahasamund Police(image source-AI Genrated)
Bus theft accused arrested by Mahasamund Police(image source-AI Genrated)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund News: पुलिस ने बस में यात्री का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी बसंत बाघ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

ल
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 01:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: कोमाखान थाना क्षेत्र में बस यात्री के सामान से मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, नुआपाड़ा (ओडिशा) जिले के राजा खरियार निवासी संजू कुमारी नायक 27 अगस्त 2026 को जय मातादी बस से रायपुर से अपने घर जा रही थीं। रात करीब 1 बजे बस ग्राम मौलीमुड़ा स्थित ओम ढाबा, एनएच-353 के पास रुकी। इसी दौरान संजू कुमारी लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरीं। कुछ देर बाद वापस अपनी सीट पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका सामान गायब था।

मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी

महिला के अनुसार, चोरी हुए सामान में करीब 5 हजार रुपए कीमत का मोबाइल, 30 हजार रुपए नकद और सोने की चेन, कर्णफूल, टॉप व अंगूठी शामिल थी। चोरी हुए सोने के आभूषणों की कीमत करीब 2.40 लाख रुपए बताई गई। इस तरह कुल संपत्ति की कीमत करीब 2.75 लाख रुपए थी। घटना की शिकायत पर कोमाखान थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मोबाइल लोकेशन और CDR से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और CDR डाटा का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को रायपुर निवासी बसंत बाघ के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में चोरी की बात कबूली

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बसंत बाघ ने बस में महिला के सामान से मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, सोने का टॉप और कर्णफूल सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान बसंत बाघ, पिता भेलीमत बाघ, उम्र 31 वर्ष, निवासी आमानाका कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 2 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महासमुंद पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अंतरजिला चोरी के इस मामले का खुलासा किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें