Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Illegal Money Lending: महासमुंद पुलिस की रायपुर म…
illegal money lending 160 blank cheques seized(image source: keertiman media)
illegal money lending 160 blank cheques seized(image source: keertiman media)
महासमुंद

Illegal Money Lending: महासमुंद पुलिस की रायपुर में कार्रवाई, सूदखोरी के आरोपी से 160 ब्लैंक चेक जब्त

Illegal Money Lending: बसना के सूदखोरी मामले में रायपुर से 160 ब्लैंक चेक, 48 स्टांप और 24 पासबुक जब्त। पुलिस 3 करोड़ से अधिक के लेन-देन की जांच कर रही है।

नरेंद्र कुमार  | रिपोर्टर कीर्तिमान
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 07:53 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal Money Lending: अवैध सूदखोरी, भयादोहन और जबरन वसूली के मामले में महासमुंद पुलिस ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। बसना पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह छाबड़ा के मोवा स्थित डॉल्फिन प्लाजा के फ्लैट में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को अलग-अलग व्यक्तियों के हस्ताक्षर वाले 160 खाली चेक, 48 ब्लैंक स्टांप, 24 बैंक पासबुक, 27 एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 40 से अधिक लोग प्रभावित हैं और 3 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है। आरोपी के पास सूदखोरी का लाइसेंस नहीं होने की बात भी पुलिस ने कही है। आरोपी को 13 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

महज 42 हजार रुपये के कर्ज से शुरू हुआ शिकायत का मामला

महासमुंद पुलिस के अनुसार, इस मामले की शुरुआत बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुलाडीपा निवासी विनोद चौहान की शिकायत से हुई। विनोद ने अपनी गाड़ी बनवाने की जरूरत के चलते आरोपी कुलदीप सिंह छाबड़ा से 42 हजार रुपये उधार लिए थे। यह रकम उनके छोटे भाई पिताम्बर चौहान के बैंक खाते में डलवाई गई थी। शिकायत के मुताबिक, उधार देते समय आरोपी ने औपचारिकता बताकर दोनों भाइयों के हस्ताक्षर किए हुए खाली बैंक चेक, पासबुक और आधार कार्ड की प्रतियां अपने पास रख ली थीं।

42 हजार के कर्ज के बदले 65 हजार रुपये वसूलने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि कर्ज की रकम लौटाने के लिए आरोपी ने फोन पर और घर पर लोगों को भेजकर दबाव बनाया। इस दौरान छोटे भाई के फोन-पे से आठ महीने में करीब 40 हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा घर के बर्तन और सोना-चांदी बिकवाकर 25 हजार रुपये नकद वसूले गए। इस तरह पीड़ित के अनुसार, 42 हजार रुपये के मूल कर्ज के बदले करीब 65 हजार रुपये वसूले गए। पूरी रकम चुकाने के बावजूद आरोपी ने हस्ताक्षरित खाली चेक वापस नहीं किए।

कैंसर पीड़ित मां के सामने गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, रकम चुकाने के बाद भी आरोपी ने पीड़ित के घर पहुंचकर उसकी कैंसर पीड़ित मां के सामने अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खाली चेक में मनमानी रकम भरकर अलग-अलग न्यायालयों में मामले दर्ज कराने और उसे बर्बाद करने का भय दिखाता था।

रायपुर के फ्लैट में तलाशी, सैकड़ों दस्तावेज बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 नवंबर को बसना पुलिस की टीम ने रायपुर के मोवा स्थित डॉल्फिन प्लाजा के फ्लैट नंबर A-302 में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग व्यक्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की।

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री का विवरण:

  • विभिन्न व्यक्तियों के हस्ताक्षरित खाली चेक – 160 नग
  • ऋण पुस्तिका और जमीन से संबंधित कागजात – 9 नग
  • हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टांप – 48 नग
  • एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड – 27 नग
  • बैंक पासबुक – 24 नग
  • ब्याज पर रकम के लेन-देन का हिसाब दर्ज 2 डायरियां
  • नोट कॉपियां – 2 नग
  • नकद रकम – 1 लाख 20 हजार रुपये
  • मोबाइल फोन
  • नकदी जमा करने की बैंक पर्चियां

40 से अधिक लोगों और 3 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन की जांच

पुलिस के मुताबिक, तलाशी में मिले दस्तावेजों से इस मामले का दायरा बढ़ने की संभावना है। पुलिस का दावा है कि 40 से अधिक लोग इस कथित सूदखोरी से प्रभावित हैं और 3 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन जांच के दायरे में है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास सूदखोरी का कोई लाइसेंस नहीं था और वह किसी अन्य व्यवसाय में भी संलिप्त नहीं था। अब पुलिस जब्त डायरियों, बैंक पासबुक, चेक और अन्य दस्तावेजों के आधार पर लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितने लोगों ने आरोपी से रकम उधार ली थी और उनसे कितनी राशि वसूली गई।

इन धाराओं में दर्ज है मामला, आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना में अपराध क्रमांक 636/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 296 और 351(2) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम, 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 53 वर्षीय कुलदीप सिंह छाबड़ा, निवासी डॉल्फिन प्लाजा, मोवा, रायपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता वार्ड क्रमांक 10, बसना, जिला महासमुंद बताया गया है। पुलिस ने 13 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें