Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान
W 𝕏 f
होम › बीजापुर › Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश…
136 BGL shells recovered from 3 Maoist dumps in Bijapur(Image Source: social media)
136 BGL shells recovered from 3 Maoist dumps in Bijapur(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बीजापुर

Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त

Bijapur News: बीजापुर के पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के तीन डंप बरामद किए। कार्रवाई में 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 06:44 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्रों के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के तीन छिपे हुए डंप बरामद किए गए हैं। तलाशी के दौरान कुल 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की गई है। पामेड़ के जंगलों में मिला 

  103 बीजीएल सेल का डंप

खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), डॉग स्क्वाड (K-9) और 208वीं कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम शामिल थी। अभियान के दौरान संदिग्ध ठिकानों की पहचान के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। तलाशी में माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया डंप मिला। यहां से 103 बीजीएल सेल समेत अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई।

 गंगालूर में दो अलग-अलग ठिकानों से बरामदगी

इसी तरह गंगालूर थाना क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में भी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन, कोबरा की 204वीं बटालियन और K-9 डॉग स्क्वाड वेस्पा की संयुक्त टीम शामिल रही। सर्चिंग के दौरान जंगल में दो अलग-अलग माओवादी डंप मिले। इनकी तलाशी लेने पर 33 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई। 
सुरक्षा बलों ने यह अभियान खुफिया सूचनाओं के आधार पर संचालित किया था। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मामले में पामेड़ और गंगालूर थाने में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें