Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
Raipur student case: टिकरापारा क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत के मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर डांट-फटकार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur student case: टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत का मामला सामने आया है।
छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्कूल में डांट-फटकार को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल
मिली जानकारी के अनुसार, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में छात्रा को काफी डांटा-फटकारा गया था। परिवार ने आशंका जताई है कि इस घटना से छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, बयान के आधार पर होगी जांच
टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, आठवीं कक्षा की छात्रा ने फंदे पर लटककर जान दी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना से पहले की परिस्थितियों और छात्रा के साथ हुई घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है। स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों और छात्रा की मौत के पीछे की परिस्थितियों को लेकर स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।