Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई Jail Escape: कंबल के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई Jail Escape: कंबल के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छाप…
Anti-drug operation by the police in Dewarpara(Image Source: social media)
Anti-drug operation by the police in Dewarpara(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Crime News: रायपुर के देवारपारा में नशे के अवैध कारोबार की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 12:01 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित देवारपारा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इलाके में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

शिकायतों के बाद देवारपारा में पुलिस की दबिश

 पुलिस को सुभाष नगर देवारपारा इलाके में लंबे समय से गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इन गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने इलाके में दबिश दी। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 26 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

नशे के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी

 पुलिस का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री और नशे से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। रायपुर पुलिस ने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, आसपास गांजे की बिक्री या नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें