Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सतना ले जा रहा था खेप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सतना ले जा रहा था खेप
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रे…
Retired employee falls victim to a ₹7.49 lakh cyber fraud (Image Source: AI Photo)
Retired employee falls victim to a ₹7.49 lakh cyber fraud (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा

Cyber Fraud: रायपुर में साइबर ठगों ने रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को PPO नंबर अपडेट कराने का झांसा देकर 7,49,784 रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को रेलवे DRM कार्यालय का कर्मचारी बताकर HRMS और BOB World ऐप डाउनलोड करवाए और वीडियो कॉल के जरिए मोबाइल स्क्रीन पर नजर रखी। 18 दिनों तक खाते से रकम निकाली जाती रही। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 10:19 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: राजधानी में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और शातिर तरीका अपनाते हुए रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार को शिकार बना लिया है। पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) नंबर अपडेट कराने का झांसा देकर शातिरों ने खाते से 7 लाख 49 हजार से ज्यादा की रकम पार कर दी। खास बात यह है कि ठगों ने बाकायदा खुद को रेलवे के डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर भरोसा जीता था। इस मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी ने उठाया था फोन, ऐसे बुना जाल 

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, रायपुरा के विकास विहार में रहने वाली श्रद्धा राजू जोल्दे के पति राजू दामोदर जोल्दे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आईओडब्ल्यू सेक्शन से सीनियर टेक्निशियन के पद से 30 जून 2025 को रिटायर हुए थे। पिछले साल मार्च से वे पैरालिसिस की वजह से बीमार चल रहे हैं। घटना की शुरुआत 22 सितंबर को हुई, जब उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर (9501965581) से कॉल आया। उस वक्त फोन उनकी बेटी साक्षी ने उठाया था। कॉलर ने बेहद शालीनता से बात करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के एक साल बाद पीपीओ (PPO) नंबर संशोधित कराना अनिवार्य होता है, और इसके लिए कुछ तकनीकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

वीडियो कॉल पर रखी नजर और डाउनलोड कराए ऐप्स 

ठगों ने झांसे में लेकर बुजुर्ग के मोबाइल में रेलवे का HRMS ऐप और बैंक ऑफ बड़ौदा का 'बॉब वर्ल्ड' (BOB World) ऐप डाउनलोड करवा लिया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए वे मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार नजर बनाए रहे। इसी दौरान उन्होंने बैंक खाते की गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं और धीरे-धीरे खाते पर सेंध लगानी शुरू कर दी।

18 दिनों तक खाली होता रहा खाता, परिवार को भनक तक नहीं लगी 

पीड़ित परिवार का बैंक ऑफ बड़ौदा की अश्वनी नगर शाखा में संयुक्त खाता है। शिकायत के अनुसार, 11 से 29 अक्टूबर के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 7,49,784 रुपये निकाल लिए गए। चूंकि राजू दामोदर की तबीयत खराब रहती है, इसलिए उनके मोबाइल पर आने वाले बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज परिवार के लोग समय पर देख नहीं पाए, जिसका फायदा ठगों ने उठाया।

बैंक पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा 

पांच नवंबर को जब श्रद्धा राजू पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचीं, तब उन्हें खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने की जानकारी मिली। बैंक से जब स्टेटमेंट निकलवाया गया, तब पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे संदिग्ध लेन-देन का राज खुला। पैरों तले जमीन खिसक चुकी थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडी नगर पुलिस ने जांच के बाद 14 नवंबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से नंबर की लोकेशन खंगाल रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें