Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › रायपुर › POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात करान…
Accused arrested in case of rape of a minor(Image Source: social media)
Accused arrested in case of rape of a minor(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार

POCSO Act: रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान निवासी NIT पासआउट युवक हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भ
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 05:13 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
POCSO Act: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने राजस्थान के दौसा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु जाटव के रूप में हुई है, जिसने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से पढ़ाई पूरी की है। उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद गर्भपात कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई। आरोप है कि परिचय बढ़ने के बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 

दिल्ली में था आरोपी, गर्भवती होने की सूचना पर लौटा रायपुर

पुलिस जांच में सामने आया है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद आरोपी रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद नाबालिग ने फोन पर उसे अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी दिल्ली से रायपुर पहुंचा और छात्रा का गर्भपात करा दिया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब छात्रा के परिजनों को हुई, तो उन्होंने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। POCSO और BNS की धाराओं में मामला दर्ज परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हिमांशु जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गर्भपात कराने में शामिल लोगों की भी जांच फिलहाल पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। गर्भपात कहां कराया गया और इस पूरे घटनाक्रम में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें