Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त Crime News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त Crime News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान!
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बस्तर संभाग › बीजापुर › Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्…
556 Quintals of Paddy Seized at Timed Check Post(Image Source: AI Photo)
556 Quintals of Paddy Seized at Timed Check Post(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बीजापुर

Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त

Paddy Seizure: छत्तीसगढ़ के तिमेड जांच नाके पर राजस्व विभाग की टीम ने 556.30 क्विंटल धान से लदे दो ट्रक जब्त किए। चालक अंतरराज्यीय परिवहन अनुमति और जीएसटी के जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों ट्रक तेलंगाना से ओडिशा जा रहे थे।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 05:23 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Seizure: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर निगरानी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में तिमेड जांच नाके पर राजस्व विभाग की टीम ने धान से भरे दो ट्रकों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से कुल 556.30 क्विंटल धान बरामद किया गया। जांच के दौरान चालक धान परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद विभाग ने ट्रकों समेत धान जब्त कर लिया।जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के करीमनगर जिले के नागमपेट से निकले दोनों ट्रक शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तिमेड जांच नाके पहुंचे थे। यहां जांच कर रही टीम ने वाहन क्रमांक TS 08 UF 8882 और TS 07 UD 0488 को रोककर चालकों से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे।

दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक, दोनों ट्रक जब्त

पहले ट्रक में 278.30 क्विंटल और दूसरे ट्रक में 278 क्विंटल धान लोड था। चालकों की पहचान कृष्णा गुबरे और प्रमोद के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि धान नागमपेट के किसानों से एकत्र किया गया था और इसे ओडिशा के बरगढ़ जिले के अट्टाबीरा स्थित मंगलपूर्ति सीड्स पहुंचाया जाना था। हालांकि, जांच के दौरान दोनों चालक अंतरराज्यीय अभिवहन अनुमति और जीएसटी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों और उनमें लदे धान को जब्त कर लिया।

जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई

दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर राजस्व विभाग ने दोनों वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। धान की जब्ती का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मामला सौंप दिया गया है।

धान खरीदी सीजन में सीमावर्ती इलाकों पर नजर

धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से होने वाले धान के आवागमन को लेकर प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित तिमेड जांच नाके से गुजरने वाले धान लदे वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य नियमों के विरुद्ध होने वाले धान परिवहन पर रोक लगाना है। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, पटवारी देवेंद्र संघर्ती, बीट गार्ड हरीश मांझी और राजेश गटपल्ली मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें