Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › llegal Paddy Transportation: महासमुंद में अवैध धा…
Paddy site inspection in Mahasamund(Image Source: CGDPR)
Paddy site inspection in Mahasamund(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

llegal Paddy Transportation: महासमुंद में अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1385 क्विंटल धान जब्त

llegal Paddy Transportation: महासमुंद में धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 19 मामलों में 1385 क्विंटल धान जब्त किया है। साथ ही अवैध परिवहन में लगे दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं।

स
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 03:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
llegal Paddy Transportation: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिलेभर में सतत निगरानी कर रही हैं। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवम्बर से 17 नवम्बर 2026 तक जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

3464 कट्टा धान जब्त, दो पिकअप वाहन भी पकड़े गए

इन प्रकरणों में कुल 3464 कट्टा धान, जिसकी मात्रा लगभग 1385 क्विंटल है, जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त धान में रबी फसल का धान, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा धान तथा मंडी अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित मामले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान ओडिशा के दो व्यवसायियों का धान भी पकड़ा गया है। 

रायपुर : ’अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई’
धान खरीदी व्यवस्था और निगरानी को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

15 चेकपोस्ट से धान परिवहन पर रखी जा रही नजर

कलेक्टर लंगेह के निर्देशानुसार जिले में निगरानी और जांच के लिए 15 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों के माध्यम से दूसरे राज्यों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले धान के परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। 

प्रशासन ने किसानों को किया सतर्क

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान खरीदी, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार ही धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में लाएं तथा धान विक्रय के दौरान आवश्यक नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें