Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Agriculture News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, कह…
Chhattisgarh Paddy Procurement(Image Source: CGDPR)
Chhattisgarh Paddy Procurement(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Agriculture News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, कहीं कलेक्टरों ने संभाला मोर्चा तो कहीं किसानों को घर बैठे मिला टोकन

Chhattisgarh Agriculture News: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी शुरू हो गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टरों ने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अवैध धान परिवहन व बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

स
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 04:14 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Agriculture News: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। खरीदी के शुरुआती दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसानों का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय है। बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और एमसीबी जिले में कलेक्टरों ने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और खरीदी व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध धान परिवहन, अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

बलौदाबाजार में पहले दिन 1000 MT धान खरीदी, 494 टोकन जारी

कलेक्टर ने जिला कंट्रोल रूम में किसानों से मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9201899925 सभी समितियों में लगे फ्लेक्स पर प्रदर्शित कराने को कहा, ताकि किसान अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें। उन्होंने किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अंतर राशि की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। इसके अनुसार, निर्धारित पात्रता और नियमों के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर के आधार पर अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। जिले में धान खरीदी के पहले दिन 15 नवंबर को 353 किसानों से कुल 1000 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इस वर्ष जिले के 1,70,636 किसानों ने एग्रीस्टेक में पंजीयन कराया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 8,97,854 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 16 नवंबर के लिए 494 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1,538 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है। 

धान खरीदी केंद्रों में किसानों का स्वागत

कलेक्टर ने किसानों को घर बैठे टोकन लेने के लिए 'तुंहर टोकन' मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा। भाटापारा मंडी में भी इस वर्ष धान की अच्छी आवक बताई गई है, जहां किसान 3,077 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेच सकते हैं। इधर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत किसानों के सम्मान और पारंपरिक तरीके से की गई। सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी के उपार्जन केंद्र में कलेक्टर ने कांटा-बांट और धान की ढेरी की पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। 

इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने केंद्र का निरीक्षण कर बारदानों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र और किसानों के लिए पेयजल एवं छाया जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने के दौरान अनावश्यक इंतजार या तकनीकी परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही वास्तविक किसानों, विशेषकर छोटे किसानों को प्राथमिकता से व्यवस्था का लाभ दिलाने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं, एमसीबी जिले के ग्राम कोटाडोल निवासी किसान दलप्रताप सिंह ने भी इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था और डिजिटल सुविधा को लेकर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कोटाडोल धान उपार्जन केंद्र में अपनी 78 क्विंटल धान की उपज बेची। 

78 क्विंटल धान बेच किसान को मिले 2.41 लाख रुपए

दलप्रताप सिंह की कृषि भूमि का कुल रकबा 3.4200 हेक्टेयर दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस बार 'टोकन तुंहर' मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन मिल गया, जिससे उन्हें लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ी और समय की बचत हुई। किसान के मुताबिक, उपार्जन केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कांटा, जरूरी माप उपकरण, पर्याप्त बारदाने, बैठने और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं। उन्होंने बताया कि 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उनकी 78 क्विंटल उपज का कुल मूल्य 2 लाख 41 हजार 800 रुपए निर्धारित हुआ है। दलप्रताप सिंह ने धान खरीदी की व्यवस्था, डिजिटल टोकन सुविधा और किसान हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। प्रदेश में धान खरीदी के शुरुआती दौर में प्रशासन की निगरानी, उपार्जन केंद्रों पर सुविधाओं और मोबाइल ऐप के जरिए टोकन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार और जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों को बिना परेशानी अपनी उपज बेचने का अवसर मिले और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें