Arang News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में बोहारडीह में नया धान उपार्जन केंद्र शुरू किया गया है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बोहारडीह (पंजीयन क्रमांक 1071) के अंतर्गत खोले गए इस केंद्र से आसपास के गांवों के किसानों को राहत मिलेगी। नया उपार्जन केंद्र शुरू होने से बोहारडीह, अकोली खुर्द, खपरी और परसाटिह गांव के किसानों को अब धान बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी कम होगी और समय की भी बचत होगी।
पचकौड़ राम वर्मा ने संभाला पदभार
नए धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर समिति के नवमनोनीत प्राधिकृत अध्यक्ष पचकौड़ राम वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों और किसानों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पहले दिन 10.80 क्विंटल धान की खरीदी
नवीन उपार्जन केंद्र में खरीदी की शुरुआत भी हो गई है। पहले दिन एक किसान से कुल 10.80 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके साथ ही केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और किसान रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रभारी समिति प्रबंधक जवाहर टंडन, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप जोशी, उपसरपंच नीलकमल बांधे और पूर्व अध्यक्ष किशन लाल डहरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समिति की ओर से रोहन यादव, चंद्रशेखर कोसले, खिलेश्वर डहरिया और भूपेंद्र घृतलहरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में किसान घनाराम मारकंडे, केजूराम डहरिया, महेंद्र यादव, सनत वर्मा, धनसिंग सोनवानी, असवा, कमलेश चंद्राकर, चेतन धीवर, सेवक वर्मा, मनहरण, बिसनाथ कुर्रे, नारायण बांधे, रघुनाथ कुर्रे, बलित चतुर्वेदी और नरेंद्र चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।












