Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Paddy Procurement: पहले दिन 94 केंद्रों में 224 क…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Paddy Procurement: पहले दिन 94 केंद्रों में 224 किसानों ने कटवाया टोकन, 9,160 क्विंटल धान की होगी खरीदी

Paddy Procurement: जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 94 धान खरीदी केंद्रों में 224 किसानों ने 9,160 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटवाया। खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के बाद धान की खरीदी शुरू हुई। किसान तुंहर टोकन ऐप के जरिए टोकन लेकर परिवार के साथ केंद्रों में पहुंच रहे हैं।

स
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 02:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Procurement: जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पटेल एवं गायता की उपस्थिति में परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्रों की पूजा की गई। इसके पश्चात किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई। 

पहले दिन 224 किसानों ने कटवाया धान खरीदी का टोकन

धान खरीदी के पहले दिन जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में 224 किसानों ने 9 हजार 160 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। किसान उत्साहपूर्वक अपने परिवारजनों के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय कर रहे हैं। कांकेर विकासखण्ड के अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में अलबेलापारा, कांकेर निवासी किसान आनंद राम साहू अपने परिवार के साथ धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। उनके पास लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि है और वे आज 60 क्विंटल धान विक्रय करने खरीदी केन्द्र पहुंचे हैं। 

चना और धनिया की खेती भी करते हैं किसान

धान की खेती के साथ-साथ वे अपने खेत में चना एवं धनिया की खेती भी करते हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। आनंद राम साहू के पुत्र धर्मेंद्र साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। 

धान खरीदी केंद्र में अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रारंभ होने के अवसर पर तहसीलदार रूपेश मरकाम, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक महेश मरकाम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी डी.एल. देवांगन, समिति प्रबंधक नरेन्द्र कुमार साहू, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री योगेन्द्र पटेल, ग्राम पटेल भागीरथी नाग, गायता रामदयाल भास्कर एवं श्रीराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें