Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › CG Paddy Procurement: कहीं हंसिया तो कहीं हार्वेस…
Farmers harvesting Harhuna paddy(Image Source: Keertiman Media)
Farmers harvesting Harhuna paddy(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

CG Paddy Procurement: कहीं हंसिया तो कहीं हार्वेस्टर... आरंग में शुरू हुई धान कटाई, 15 नवंबर से खरीदी

CG Paddy Procurement: आरंग क्षेत्र में हरहुना धान की कटाई शुरू हो गई है। किसान मजदूरों और हार्वेस्टर की मदद से फसल समेटने में जुटे हैं। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 04:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Paddy Procurement: धान फसल अब पककर तैयार होने लगी है, ग्रामीण अंचलों में कटाई का दौर शुरू हो गया है। आरंग क्षेत्र में सबसे पहले पकने वाली हरहुना किस्म के धान की किसान हाथों से कटाई करने लगे हैं। वहीं खेतों में हार्वेस्टर की आवाज भी गूंजने लगी है। किसान मौसम का रुख देखते हुए जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं। कहीं मजदूर हंसिया से कटाई कर रहे हैं तो कहीं आधुनिक कृषि मशीनों के जरिए फसल काटी जा रही है।

खेतों में नमी से बढ़ी परेशानी, विशेष हार्वेस्टर का सहारा

क्षेत्र के कई गांवों में हरहुना धान की कटाई शुरू हो चुकी है। खेतों में नमी अधिक होने के कारण सामान्य हार्वेस्टर के बजाय गीली जमीन पर चलने वाले विशेष हार्वेस्टर का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि, दलदली खेतों में मशीनों को चलाने और कटी फसल को बाहर निकालने में किसानों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। जिन खेतों में जमीन अपेक्षाकृत सूखी है, वहां मजदूरों के माध्यम से कटाई कराई जा रही है। 

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

इधर, प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीदी की तारीख नजदीक आते ही किसानों ने कटाई, मिंजाई और धान को बिक्री के लिए तैयार करने की गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुरुआती दिनों में धान उपार्जन केंद्रों में हरहुना किस्म की ही अधिक आवक होने की संभावना है, जबकि सरना सहित अन्य किस्मों का धान फसल पकने के बाद केंद्रों तक पहुंचेगा।

सरना धान की कटाई के लिए करना होगा इंतजार

क्षेत्र में हरहुना के साथ सरना किस्म के धान की भी बड़े रकबे में बोआई की गई है, दोनों किस्मों के पकने के समय में अंतर होने के कारण फिलहाल सरना की फसल कटाई के लिए तैयार नहीं हुई है। खेतों में बनी नमी और फसल की स्थिति को देखते हुए इसकी कटाई में अभी समय लगने की संभावना है। ऐसे में सरना धान की खेती करने वाले किसानों को कटाई के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। किसान फसल पूरी तरह पकने और मौसम अनुकूल होने के बाद ही कटाई करना उचित मान रहे हैं।

धान सुखाने के लिए अच्छी धूप का इंतजार

इस समय किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खेतों में बनी नमी है, कटाई के बाद मिंजाई और धान सुखाने के लिए अच्छी धूप की जरूरत होगी। मौसम अनुकूल रहने पर ही किसान समय पर अपनी उपज तैयार कर उपार्जन केंद्रों तक पहुंचा सकेंगे। फिलहाल खेतों में हरहुना धान की कटाई के साथ खरीफ सीजन की फसल समेटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें