Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang News: 11 केवी तार की चपेट में आने से युवक क…
Villagers protest after fatal 11 KV electric shock in Arang (Image Source: Keertiman Media)
Villagers protest after fatal 11 KV electric shock in Arang (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang News: 11 केवी तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, मायरा रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन

Arang News: ग्राम खुटेरी में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से राजूलाल यादव की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मायरा रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन किया। विद्युत परिचालक को निलंबित कर दिया गया है, वहीं रिसोर्ट प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 09:10 PM · अपडेट: 07 Nov 2026, 04:42 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: आरंग क्षेत्र के ग्राम खुटेरी में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और मायरा रिसोर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को युवक का शव रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान राजूलाल यादव (पिता बिजल यादव) के रूप में हुई है। 
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे युवक भैंस चराने गया था। इसी दौरान प्लॉट से गुजरते समय उसके हाथ में मौजूद छाता ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली का खंभा धंसने से तार नीचे आने का आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि मायरा रिसोर्ट से निकलने वाले गंदे पानी के कारण आसपास की जमीन दलदली हो गई है। इससे बिजली का खंभा जमीन में धंस गया और 11 केवी तार की ऊंचाई घटकर महज 5 से 6 फीट रह गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम ऊंचाई पर बिजली का तार होना गंभीर खतरे की वजह बना। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रिसोर्ट परिसर से गुजरने वाली बिजली लाइन के खंभों को खेतों में दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने के बाद कई खंभे एक तरफ झुक गए हैं। इस समस्या को लेकर पहले भी विद्युत विभाग को शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया।

विद्युत परिचालक निलंबित, रिसोर्ट प्रबंधन को अल्टीमेटम 

शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग के सामने प्रमुख मांगें रखीं। ग्रामीणों के दबाव के बाद विद्युत परिचालक हितेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही बिजली लाइन से जुड़ी खामियों को जल्द ठीक करने की बात कही गई। ग्रामीणों ने रिसोर्ट प्रबंधन को भी 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। प्रदर्शन में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, संतोष यादव, विजय वर्मा, शान्तु यादव, ललित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। उनका कहना है कि बिजली लाइन की सुरक्षा को लेकर पहले ही शिकायत की गई थी। यदि समय रहते आवश्यक सुधार किए जाते तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें