Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के श…
Bodies of mother and son found in house (Image Source: AI Photo)
Bodies of mother and son found in house (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला

Raipur News: रायपुर के छोटा अशोक नगर में किराये के मकान से मां और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पिछले तीन-चार दिनों से घर में बंद थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती जांच में बेटे की बीमारी से परेशान होकर मां द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 03:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक किराये के मकान के कमरे से मां और बेटे के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच-पड़ताल और घटनास्थल के हालात को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की मौत करीब तीन से चार दिन पहले ही हो चुकी थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर जांच कर रही है।

चार साल से रह रहे थे किराये पर 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटनाछोटा अशोक नगर की है। यहाँ दिलीप मंडल के मकान में जय जी देशमुख (उम्र 52 वर्ष) अपने बेटे हंसमुख देशमुख (उम्र 25 वर्ष) के साथ पिछले करीब चार साल से किराये पर रह रही थीं। बताया जा रहा है कि जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग (घर से ही पढ़ाई) का काम करके अपना गुजर-बसर करती थीं। वहीं, उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज भी जारी था।

कमरे से उठ रही थी दुर्गंध, तब हुआ खुलासा 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मां-बेटे पिछले तीन-चार दिनों से किसी को भी नजर नहीं आए थे। शुरुआती कुछ दिनों तक तो किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे उनके कमरे से तेज बदबू आने लगी। जब आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गुढ़ियारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँचा। कमरे का दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद तोड़ना पड़ा। पुलिस जब अंदर दाखिल हुई, तो नजारा बेहद दर्दनाक था—महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था, जबकि उनका बेटा बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला।

सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, बीमारी से थीं परेशान 

घटनास्थल की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट हाथ लगा है। प्राथमिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि बेटे की गंभीर बीमारी से परेशान होकर मां ने यह खौफनाक कदम उठाया और जहर खाकर अपनी तथा अपने बेटे की जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एसीपी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से तमाम जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के असल कारणों और समय का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें