"गुढ़ियारी थाना" के लिए 5 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला
Raipur News: रायपुर के छोटा अशोक नगर में किराये के मकान से मां और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पिछले तीन-चार दिनों से घर में बंद थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती जांच में बेटे की बीमारी से परेशान होकर मां द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
रायपुर
Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Jeweller Theft: गुढ़ियारी क्षेत्र में श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड विशाल सचदेव और उसके साथी सूरज ढीमर को गिरफ्तार कर 14.51 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
रायपुर
Raipur Temple Vandalism: गुढ़ियारी के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद पुलिस तैनात
Raipur Temple Vandalism: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया। थोक मार्केट पड़ाव स्थित मंदिर परिसर में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
रायपुर
हनी ट्रैप केस : कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR
रायपुर में एक कारोबारी ने दो युवतियों पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की गई।
छत्तीसगढ़
हनीट्रैप का जाल : शराब पिलाकर खींचीं आपत्तिजनक तस्वीरें, 6 महीने तक युवक से 2.17 लाख रुपए की उगाही
रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं ने नशीली शराब पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने में 2.17 लाख रुपये वसूल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।