Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग …
A herd of 62 elephants bathing in a dam in Marwah (Image Source: Social Media)
A herd of 62 elephants bathing in a dam in Marwah (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

CG News: मरवाही वनमंडल के धवाई टिकरा क्षेत्र में 62 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। बांध के पानी में नहाते हाथियों का ड्रोन वीडियो वायरल हो रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 03:57 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यहां 62 हाथियों का विशाल दल अलग-अलग इलाकों में लगातार विचरण कर रहा है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की आवाजाही से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का यह झुंड कभी भी खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच सकता है, जिससे जान-माल के साथ-साथ कृषि फसलों को भी नुकसान हो सकता है। हाथियों के लगातार बदलते ठिकानों के कारण ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। 

बांध के पानी में मस्ती करते नजर आया 62 हाथियों का झुंड

इस बीच सोशल मीडिया पर हाथियों के विशाल दल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रोन कैमरे से बनाए गए इस एरियल वीडियो में बड़ी संख्या में हाथी एक साथ बांध के पानी में उतरते दिखाई दे रहे हैं। पानी में हाथियों का झुंड नहाता हुआ और आपस में अठखेलियां करता नजर आ रहा है। वीडियो में एक साथ इतने हाथियों को पानी में देखकर लोग भी हैरान हैं। 

धान की खड़ी फसल को रौंदकर किया नुकसान

जानकारी के मुताबिक, हाथियों का यह विशाल दल मरवाही वनमंडल के धवाई टिकरा इलाके में विचरण कर रहा है। बांध के पानी से निकलने के बाद हाथी आसपास के खेतों में पहुंच गए। यहां उन्होंने धान की खड़ी फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। धान की फसल किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। ऐसे में फसल तैयार होने के समय हाथियों का खेतों में पहुंचना किसानों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।  

वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार रख रहे नजर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग का अमला पूरी तरह सतर्क है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। इसके साथ ही हाथी मित्र दल भी सक्रिय है, जो ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी और उनकी आवाजाही के बारे में जानकारी देने का काम कर रहा है।  

वन विभाग ने ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की सलाह

हाथियों के बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे हाथियों के झुंड के करीब जाने की कोशिश न करें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जंगल की ओर जाने से बचें तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।  

हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत वन विभाग को दें

वन विभाग ने ग्रामीणों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें कहीं हाथियों का झुंड दिखाई देता है तो इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग या संबंधित वनकर्मियों को दें। हाथियों की लोकेशन और उनकी दिशा की जानकारी समय पर मिलने से विभाग को निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मदद मिल सकती है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें