Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Youth Festival: विकसित भारत थीम पर होगा युवा उत्स…
Gariaband Youth Festival 2026(Image Source: AI Generated)
Gariaband Youth Festival 2026(Image Source: AI Generated)
राज्य सरकार

Youth Festival: विकसित भारत थीम पर होगा युवा उत्सव, गरियाबंद में कई विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

Youth Festival: गरियाबंद में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवंबर 2026 को शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी गई है।

स
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 06:58 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Youth Festival: जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में किया जाएगा। पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक युवा 19 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय 5ः30 बजे तक पंजीयन कर सकते हैं। युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न विधाओं में अपनी कला, कौशल एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 

आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकसित भारत चौलेंज ट्रैक में 6 सदस्य, जबकि लोक नृत्य एवं लोक गीत में 7-7 सदस्य शामिल होंगे। इन दोनों विधाओं में 3-3 संगतकार अतिरिक्त रूप से सम्मिलित हो सकेंगे। दल में पुरुष, महिला अथवा दोनों शामिल हो सकते हैं। चित्रकला एवं कविता लेखन में विजेता प्रतिभागी की संख्या 2-2 निर्धारित किए गए हैं। कविता लेखन में प्रत्येक प्रतिभागी को एक कविता लिखनी होगी, जिसके लिए अधिकतम 90 मिनट का समय निर्धारित है। 

रील प्रतियोगिता में 60 सेकंड की होगी समय सीमा

कविता हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकती है। कविता हिंसात्मक, आपराधिक, आपत्तिजनक अथवा अनुचित विषयवस्तु पर आधारित नहीं होनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे। वहीं, रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम एक मौलिक एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कर सकेगा। रील की अधिकतम अवधि 60 सेकंड होगी तथा इसकी निर्धारित थीम “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” है। पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी साज-सज्जा की सामग्री स्वयं लानी होगी। 

युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा

युवा उत्सव में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। रॉक बैंड विधा में अधिकतम 10 सदस्य होंगे। इस विधा का आयोजन केवल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित गूगल शीट लिंक 
https://docs.google.com/spreadsheets/d/1pI7X1Jxcqo-J2r7KWVN-6UXsat0XDuveG54KZuRKJlk/edit?usp=drivesdk
को ओपन करके आप जिस विद्या में भाग लेना चाहते हैं, उस विद्या में पंजीयन कर सकते है। पंजीयन संबंधित एवं अन्य जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के मोबाइल नंबर 6261590400 पर संपर्क कर सकते है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें