Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Poshan Abhiyan: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका…
Anganwadi Workers Honour Ceremony in Raipur(Image Source: CGDPR)
Anganwadi Workers Honour Ceremony in Raipur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Poshan Abhiyan: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिला सम्मान, बाल विवाह रोकने की ली शपथ

Poshan Abhiyan: रायपुर में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मियों को सम्मानित किया गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकने की शपथ ली गई।

स
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 04:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Poshan Abhiyan: आंगनबाड़ी केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है। कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और सुपोषित भविष्य की नींव रखती हैं।” महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने यह बात सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह में कही। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रायपुर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। 

आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान की सराहना

इस अवसर पर ‘पोषित बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को साकार करने में आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने की शपथ भी ली। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं गर्भवती माताओं की देखभाल से लेकर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। 
वे गांव-गांव और घर-घर तक शासन की योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। दूरस्थ गांवों और कठिन परिस्थितियों में भी उनके सेवाभाव तथा समर्पण से बच्चों और माताओं को जरूरी सेवाएं मिलती हैं।

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम
आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व अतिथिगण

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प

उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं, बच्चों और पोषण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसी पहलों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो और हर गर्भवती माता को उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

आंगनबाड़ी कर्मियों को दी बधाई, अतिथि रहे मौजूद

मंत्री ने सम्मानित कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह समारोह उनके परिश्रम, त्याग और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने सभी से बच्चों और माताओं के बेहतर भविष्य के लिए इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आग्रह किया।समारोह में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति शैल महेंद्र साहू तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  शैल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शामिल हुईं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें