Lakshmi Rajwade: आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के पोषण पर दिए निर्देश
Lakshmi Rajwade: हिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित कोटमसर के पेदावाड़ा मांझीपाल आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 01:19 PM· 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Lakshmi Rajwade: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला बस्तर के दरभा विकासखंड के ग्राम कोटमसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पेदावाड़ा मांझीपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नन्हें बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे बातचीत की।
बच्चों के पोषण और देखभाल पर जोर
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनके समुचित पोषण और विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आंगनबाड़ी में बेहतर सुविधाओं पर जोर
मंत्री ने केंद्र की व्यवस्थाओं को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं और आत्मीय वातावरण मिले, इसके लिए सतत निगरानी और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना चाहिए।