Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपी…
Assault over demand for a Thar and a motorcycle (Image Source: Social Media)
Assault over demand for a Thar and a motorcycle (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

Dowry Case: जस्सिया रोड स्थित ग्रीन एन्क्लेव में थार और बाइक की मांग को लेकर पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके बाल पकड़कर सड़क पर गिराया और लातों से पीटा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 02:04 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
लुधियाना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dowry Case: जस्सिया रोड स्थित ग्रीन एन्क्लेव में दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पहले महिला के बाल पकड़े और फिर उसे सड़क पर गिराकर लातों से पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए फुटेज सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 तीन महीने से पत्नी से मांग रहा था थार

जानकारी के अनुसार पीड़िता समराला चौक पर सैलून चलाती है, जबकि उसका पति मेडिकल लाइन में कार्यरत है। पीड़िता की यह दूसरी शादी थी और उसका पहली शादी से एक सात साल का बेटा भी है। 

थार के बाद बाइक की मांग को लेकर भी विवाद

पीड़िता के अनुसार, शुरुआती विवाद के बाद बीच-बचाव से कुछ समय तक स्थिति शांत रही, लेकिन बाद में पति ने बाइक की मांग को लेकर फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपनी सुरक्षा के लिए पड़ोसियों के घर चली गई। आरोप है कि पति वहां भी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की।

बाल पकड़कर सड़क पर लाने और पीटने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए सड़क पर ला गिराया और लातों से मारपीट की। इस दौरान हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़िता ने पुलिस को घटना से जुड़े साक्ष्य सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह के अनुसार, पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मौके से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें