Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरि…
Raipur Press Club Firing Incident(Image Source: Keertiman Media)
Raipur Press Club Firing Incident(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

Raipur News: मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में शनिवार शाम हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पलाश तिवारी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 01:43 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: राजधानी के अतिसंवेदनशील और व्यस्त इलाके मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने सरेआम पिस्टल निकालकर हवा में गोली चला दी। सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ गैर-जमानती धारओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रेस क्लब प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रेस क्लब परिसर में हथियार निकालकर गोली चलाने की घटना को सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की हरकत से मौके पर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। प्रेस क्लब प्रबंधन ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

BNS और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने पलाश तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 351(2) के अलावा आयुध अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव को सौंपी गई है।

CCTV फुटेज और पिस्टल की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल को बरामद करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल जांच के निष्कर्षों और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें