Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक…
Youth arrested with a weapon in Jagdalpur(Image Source: Keertiman Media)
Youth arrested with a weapon in Jagdalpur(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा

Desi Katta Case: जगदलपुर के लालबाग मैदान के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर लोगों को डराने वाले युवक अजय राजपूत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 05:34 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Desi Katta Case: जगदलपुर शहर में हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लालबाग मैदान के पास हाथ में देसी कट्टा लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अजय राजपूत के रूप में हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि लालबाग मैदान के सन सिटी मोड़ के पास एक युवक हथियार लेकर लोगों को डरा रहा है।
इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। CSP सुमित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बस स्टैंड हत्या की घटना के बाद बढ़ी पुलिस की सतर्कता

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जगदलपुर के नए बस स्टैंड के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या की घटना सामने आई थी। बताया गया था कि शराब दुकान के पास विवाद के बाद नाबालिग आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया था। शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। देसी कट्टे के साथ युवक की गिरफ्तारी को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वह इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाला था। मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें