Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रव…
750 kg unsafe paneer destroyed(Image Source: Social Media)
750 kg unsafe paneer destroyed(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट

Milky Malai Paneer: खाद्य विभाग ने जांच में असुरक्षित पाए गए 750 किलो पनीर को उरला स्थित फैक्ट्री में नष्ट कराया। मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के पनीर की खेप ओडिशा भेजी जा रही थी।

य
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 02:00 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Milky Malai Paneer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, विभाग ने शनिवार को उरला की एक फैक्ट्री में 750 किलो पनीर को नष्ट कराया। ये पनीर दो अलग-अलग ब्रांड मिल्की मलाई और मलाई मैजिक का था, जो जांच में इंसानों के खाने लायक नहीं मिला था। हैरानी की बात ये है कि लैब रिपोर्ट में पनीर को अनसेफ बताए जाने के बाद भी विभाग ने इसे नष्ट करने में 44 दिन लगा दिए।

ओडिशा जा रही गाड़ी से पकड़ी गई थी पनीर की खेप 

मामला 8 सितंबर का है। खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर के जोरा इलाके में ओडिशा की ओर जा रही एक पिकअप को रोका था। वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर लदा हुआ था। जांच के दौरान संदेह होने पर विभाग ने पूरी खेप जब्त कर पनीर के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। 12 सितंबर को आई रिपोर्ट में मिल्की मलाई और मलाई मैजिक, दोनों ब्रांड के पनीर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। रिपोर्ट में इन्हें मानव उपभोग के लिए असुरक्षित बताया गया। इसके बाद खाद्य विभाग ने संबंधित फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

कंपनी ने दोबारा जांच की मांग की

लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी संचालकों ने जांच के नतीजों पर सवाल उठाते हुए दोबारा परीक्षण कराने की मांग की। उन्होंने नमूनों को नेशनल फूड लैब भेजने का अनुरोध किया था। इसी बीच कंपनी की ओर से पनीर को नष्ट करने के लिए आवेदन भी दिया गया। इसके बाद शनिवार को खाद्य विभाग की टीम उरला स्थित फैक्ट्री पहुंची और वहां रखे 750 किलो पनीर को नष्ट कराया। इस कार्रवाई का उद्देश्य असुरक्षित घोषित किए गए पनीर को दोबारा बाजार में पहुंचने से रोकना था। कंपनी संचालकों के खिलाफ केस की तैयारी खाद्य विभाग अब दोनों ब्रांड से जुड़े कंपनी संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विभाग की ओर से जल्द ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में चालान पेश किए जाने की बात कही गई है।

मालिकों पर केस दर्ज करने की तैयारी में विभाग 

अब विभाग दोनों कंपनियों के मालिकों पर केस दर्ज करने की तैयारी में है। जल्द ही CJM कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। बताते चलें कि, एक दिन पहले ही दुर्ग-भिलाई में भी खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। वहां एक्सपायरी दूध से पनीर और गंदगी में मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने मौके पर ही 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध फेंकवा दिया और तीन दुकानों को बंद करा दिया। वैशाली नगर में तो एक दुकानदार बिस्किट के पैकेट पर 9 दिन आगे की एक्सपायरी डेट डालकर बेच रहा था। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें