Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Shahdol illegal liquor case: मौतों के बाद जागा आब…
Shahdol illegal liquor raid by excise department (Image Source: Keertiman Media)
Shahdol illegal liquor raid by excise department (Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Shahdol illegal liquor case: मौतों के बाद जागा आबकारी विभाग, ब्यौहारी में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी

Shahdol illegal liquor case: जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में 1320 किलो महुआ लाहन और 66 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई, जबकि 8 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार को लेकर विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
14 Sep 2026, 06:44 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shahdol illegal liquor case: शराब से हुई मौतों की घटना के बाद आखिरकार शहडोल जिले का आबकारी विभाग हरकत में आया है। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की सामग्री और तैयार हाथ भट्ठी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 1320 किलो महुआ लाहन और 66 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद की गई है। मामले में 8 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

मौतों के बाद जागा प्रशासन

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से कैसे चलता रहा और जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी। क्या कार्रवाई के लिए किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा था? 
मौतों के बाद जागा सरकारी तंत्र जहरीली शराब पीने से हुई मौतों ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। घटना के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग सक्रिय हुआ और अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू किया गया। 

आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 1320 किलो महुआ लाहन और 66 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त करने का दावा किया है। इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इन गांवों में पहुंची आबकारी टीम आबकारी विभाग की कार्रवाई ब्यौहारी क्षेत्र के कई गांवों में की गई। पापौंध निवासी सुरेश जायसवाल के पास से 5 लीटर और केशबाई जायसवाल के पास से 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद की गई। वहीं खारी गांव में अमित जायसवाल के कब्जे से 200 किलो महुआ लाहन मिला। 

अवैध कारोबार पर सवाल

जमोड़ी निवासी ललिया प्रजापति के पास से 15 किलो महुआ लाहन और दीप नारायण प्रजापति के पास से 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई। इसके अलावा सरसी निवासी अरुण जायसवाल के पास से 200 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई करते हुए विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। 

जांच और कार्रवाई की चुनौती

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण हो रहा था, तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग तक क्यों नहीं पहुंची। वहीं यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि क्या विभाग केवल घटनाओं के बाद ही कार्रवाई करता है? अगर समय रहते अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाई जाती, तो शायद जहरीली शराब जैसी घटनाओं को टाला जा सकता था। फिलहाल आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर दी है, लेकिन इस पूरे मामले में जिम्मेदारों की भूमिका और अवैध शराब के नेटवर्क की जांच भी अहम मानी जा रही है। प्रशासन के सामने अब चुनौती सिर्फ शराब जब्त करने की नहीं, बल्कि ऐसे कारोबार को पूरी तरह खत्म करने की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें