🔴 BREAKING
राष्ट्रीय
Featured
Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
Sagar Poisonous Liquor Case: सागर जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कठुआ नाला के जंगलों में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Sagar Poisonous Liquor Case: चर्चित जहरीली शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। रविवार सुबह कठुआ नाला के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली शिवांजय के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार (13 सितंबर) की तड़के बहरोल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी
शिवांजय राजपूत धामोनी-बहरोल मुख्य मार्ग से होते हुए कठुआ नाला के जंगल के रास्ते अपने गांव छापरी (थाना बंडा) जाने की फिराक में है।
आरोपी ने पुलिस से बचने किया हमला
खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक्शन लिया। बांदरी थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह और आसपास की पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही आरोपी का सामना पुलिस से हुआ, उसने बचने के लिए टीम पर सीधा हमला बोल दिया। शिवांजय ने पुलिस पर लगातार तीन राउंड फायर किए।
पहले से 3 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस टीम ने भी सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी और वह घायल होकर वहीं रुक गया। पुलिस ने बिना देर किए उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत पिता धर्मेंद्र राजपूत, बंडा थाने के छापरी गांव का रहने वाला है। वह शातिर
शराब तस्कर है और उस पर पहले से ही 3 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से:
पुलिस अब बरामद हथियारों और वाहन के संबंध में कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। सागर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, परिवहन और इस धंधे से जुड़े अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।