Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर ज…
Milky Malai Paneer found substandard in testing(Image Source: AI Photo)
Milky Malai Paneer found substandard in testing(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल

Food Safety Department: मिल्की मलाई ब्रांड का पनीर कन्हेरा स्थित फैक्ट्री से लिए गए ताजा नमूने की जांच में फिर अमानक पाया गया। प्रयोगशाला रिपोर्ट में दूध की वसा 47.86 प्रतिशत और नमी 66.29 प्रतिशत मिली, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।

य
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 11:43 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Food Safety Department: पनीर में हेयर डाई में इस्तेमाल होने वाले रसायन मिलने की पिछली जांच के बाद भी मिल्की मलाई ब्रांड का पनीर फिर गुणवत्ता जांच में अमानक मिला है। कन्हेरा स्थित फैक्ट्री में तैयार मिल्की मलाई ब्रांड का पनीर एक बार फिर गुणवत्ता जांच में निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। खाद्य विभाग की प्रयोगशाला रिपोर्ट में पनीर के भीतर दूध की वसा तय सीमा से कम और नमी की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक पाई गई है। 
लगातार सामने आ रही गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ियों ने खाद्य सुरक्षा जांच और संबंधित उत्पाद पर विभागीय कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाद्य विभाग की ताजा जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पनीर में शुष्क पदार्थ के आधार पर दूध की वसा 47.86 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि मानक के अनुसार यह कम से कम 50 प्रतिशत होनी चाहिए। वही पनीर की नमी की मात्रा 66.29 प्रतिशत पाई गई, जबकि इसकी अधिकतम सीमा 60 प्रतिशत है। इन दोनों कमियों के आधार पर प्रयोगशाला ने नमूने को अमानक घोषित किया है।

पिछली जांच में रसायन मिलने का मामला आया था सामने

मिल्की मलाई ब्रांड के एनालाग पनीर की पिछली जांच में हेयर डाई में इस्तेमाल होने वाले रसायन मिलने की बात सामने आई थी। खाद्य उत्पाद में ऐसे रसायन की पुष्टि होना उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय है। हालांकि, मौजूदा नमूने की रिपोर्ट में ऐसे रसायन मिलने का उल्लेख नहीं है। इसलिए पिछली जांच के निष्कर्ष को उसी रिपोर्ट के आधार पर देखा जाना चाहिए।

ताजा रिपोर्ट में क्या मिला?

प्रयोगशाला की रिपोर्ट में पनीर के अलग-अलग मानकों की जांच की गई। इसमें दूध की वसा और नमी की मात्रा निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं मिली।
  • दूध की वसा: 47.86 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम मानक 50 प्रतिशत है।
  • नमी: 66.29 प्रतिशत, जबकि अधिकतम सीमा 60 प्रतिशत है।
  • बीआर रीडिंग: 43.9 दर्ज की गई।
  • आयोडीन मान: 37.02 दर्ज किया गया।

अभी भी संचालित हो रही है फैक्ट्री

फैक्ट्री का संचालन मुरैना निवासी हिमांशु बंसल द्वारा किया जा रहा है। पिछली जांच में रसायन मिलने के मामले और ताजा नमूना अमानक पाए जाने के बावजूद फैक्ट्री के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि प्रदेश में एनालाग पनीर के निर्माण पर रोक लगी है। अभी भी कन्हेरा फैक्ट्री में पनीर का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी सप्लाई प्रदेश व ओडिशा तक किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें