"खाद्य सुरक्षा विभाग" के लिए 21 परिणाम मिले
कोरबा
फलों पर नजर : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोरबा के बाजारों में चला सघन निरीक्षण अभियान
कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड और बुधवारी बाजार क्षेत्र में 11 फलों की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खराब फल पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था और कार्बाइड जैसे रसायनों के उपयोग की भी जांच की गई। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं थे, उन्हें तत्काल नियम पालन के निर्देश दिए गए।
रायपुर संभाग
Chhattisgarh Dairy Farmers: मैदानी इलाकों के गौपालकों को नहीं मिल रही सब्सिडी वतन चन्द्राकर ने नकली दूध-पनीर के कारोबार पर जताई चिंता
Chhattisgarh Dairy Farmers: मैदानी क्षेत्रों में गौपालकों को सब्सिडी का पर्याप्त लाभ नहीं मिलने पर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने चिंता जताई है। उन्होंने पात्र पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने, स्थानीय दूध उत्पादन बढ़ाने और नकली दूध, पनीर व खोवा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दुग्ध उत्पादों की नियमित जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर
Food Department Raid: 150 किलो मिठाई और पनीर गटर के हवाले, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड
Food Department Raid: रायपुर के तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका इलाके में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान करीब 150 किलो संदिग्ध मिठाई और 10 किलो खराब पनीर नष्ट कराया गया। विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर कम से कम तीन दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। मिठाई, खोवा, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
सेहत
Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
Amity University Raipur: मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार इल्ली और बरसाती कीड़े मिले हैं। उन्होंने सफाई, खाद्य गुणवत्ता जांच और सख्त हाइजीन व्यवस्था की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की चेतावनी दी है।
राज्य सरकार
पनीर की गुणवत्ता पर सख्ती, नमूना असुरक्षित मिलने पर वैद्य फूड्स की फैक्ट्री सील
महासमुंद में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में वैद्य फूड्स का पनीर नमूना असुरक्षित मिलने के बाद खाद्य पदार्थ नष्ट कर फैक्ट्री सील की गई। वहीं बसना के कश्यप ऑर्गेनिक के पनीर और दही के नमूने अवमानक पाए गए हैं। कई अन्य प्रतिष्ठानों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
जगदलपुर (बस्तर)
बच्चों की सेहत पर खतरा : बस्तर में मैंगो आइस कैंडी पर प्रतिबंध, जांच में मिली अनियमितताएं
बच्चों के बीच लोकप्रिय रंग-बिरंगी आइस कैंडी को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को सेवन के लिए असुरक्षित पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने पूरे जिले में इस उत्पाद की बिक्री, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
कारोबार
200 रुपए किलो पनीर सप्लाई पर सवाल, 420 रुपए लागत के बीच बढ़ी मिलावट की चिंता
दूध से एक किलो पनीर तैयार करने में करीब 420 रुपए तक का खर्च आने का अनुमान है। दूसरी ओर, होटलों और ढाबों को बड़े पैमाने पर करीब 200 रुपए ये किलो की दर से पनीर सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है।बाजार में खुले तौर पर करीब 360 रुपए किलो में बिक रहे पनीर की कीमत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
राज्य सरकार
पिथौरा-बागबाहरा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, स्वच्छता में कमी पर नोटिस की तैयारी
महासमुंद के पिथौरा और बागबाहरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई होटल, ढाबों और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्वच्छता में कमी मिलने पर एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस देने की तैयारी की गई और पनीर का नमूना जांच के लिए लिया गया।
रायपुर
रायपुर स्टेशन से नकली पनीर की तस्करी का खुलासा, मोबाइल चैट से मिले सुराग
छत्तीसगढ़ में नकली पनीर की सप्लाई पर रोक के बावजूद रायपुर रेलवे स्टेशन से दूसरे शहरों में भेजी जा रही करीब 600 किलो पनीर की खेप पकड़ी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में बिना बारकोड और लेबल वाली खेप जब्त की गई। जांच में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं।
राष्ट्रीय
कार्रवाई : इटारसी रेलवे स्टेशन पर सड़ी सब्जियां परोसे जाने का खुलासा, खाद्य विभाग ने 3 किचनों पर मारा छापा
नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे के बारह बंगला क्षेत्र में संचालित तीन किचनों पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान किचनों में भारी अनियमितताएं सामने आईं।
सक्ती
ढाबा का वीडियो वायरल : टॉयलेट के अंदर धोए जा रहे थे ग्राहकों के बर्तन, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस
सक्ती जिले के पापा ढाबा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी टॉयलेट के अंदर ग्राहकों के बर्तन धोता नजर आ रहा है। खाद्य विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए ढाबा संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही है।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस बोली- फैक्ट्री संचालक पर हो FIR
राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।