Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम कोरबा फलों पर नजर : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवा…
खाद्य सुरक्षा विभाग का फल दुकानों पर निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग का फल दुकानों पर निरीक्षण
कोरबा

फलों पर नजर : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोरबा के बाजारों में चला सघन निरीक्षण अभियान

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड और बुधवारी बाजार क्षेत्र में 11 फलों की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खराब फल पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था और कार्बाइड जैसे रसायनों के उपयोग की भी जांच की गई। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं थे, उन्हें तत्काल नियम पालन के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 11:53 AM
कोरबा

कोरबा शहर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने कुल 11 फल दुकानों का निरीक्षण किया, जिनमें राजा नारियल पानी एवं फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, सरवमंगला फ्रूट सेंटर, माँ शारदा फ्रूट सेंटर, चौरसिया फ्रूट सेंटर सहित अन्य दुकानें शामिल रहीं। सभी दुकानों में फलों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और लाइसेंस की स्थिति की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान लगभग 15 किलो आम, 4 दर्जन केला, 2 किलो अनार और 7 किलो खरबूजा खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था। टीम ने तत्काल प्रभाव से सभी खराब फलों को मौके पर ही नष्ट करवाया, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अस्वस्थ सामग्री न मिल सके।

अवैध तरीके और मिलावट पर कड़ी निगरानी

जांच अभियान के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ दुकानों में फलों को पकाने के लिए कृत्रिम मिठास सैकरीन या कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग की संभावना हो सकती है। विभाग ने ऐसे सभी अवैध तरीकों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं और सैंपल जांच की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जिन दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई और दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

राज्य स्तरीय अभियान के तहत कार्रवाई जारी

यह पूरा अभियान खाद्य सुरक्षा आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जो 28 एवं 29 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें