"खाद्य सुरक्षा विभाग" के लिए 21 परिणाम मिले
खुलासा : महामाया मंदिर के प्रसाद में मिलावट! लैब जांच में फेल हुए लड्डू
महामाया मंदिर के सामने बिक रहे प्रसाद के मोतीचूर लड्डू सरकारी लैब की जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। जांच में एसपार्टेम और सनसेट येलो फूड कलर की मात्रा तय मानकों से अधिक मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य दुकानों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।
मनोरंजन
हैरान करने वाला वीडियो : क्या आपके बच्चे का पसंदीदा मैंगो ड्रिंक वाकई सुरक्षित है?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मैंगो फ्लेवर वाले सीलबंद ड्रिंक पैक के अंदर काले रंग का गंदा पदार्थ दिखाई देने का दावा किया गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पैकेज्ड ड्रिंक्स की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
राष्ट्रीय
स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील
मध्य प्रदेश के रीवा शहर में ऑनलाइन ऑर्डर की गई वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताला हाउस क्षेत्र स्थित ‘स्ट्रीट किचन’ रेस्टोरेंट पर छापेमारी की, जहां भारी गंदगी और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन पाया गया।
कोरिया
फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन : 20 दुकानों पर छापे, 108 किलो फल और 6 दर्जन केले नष्ट
कोरिया जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन दिन तक चलाए गए विशेष अभियान में 20 फल दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 108 किलोग्राम खराब फल और 6 दर्जन केले नष्ट कराए गए। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम
मानव मंदिर के एक प्रतिष्ठित होटल पर खराब मिठाई बेचने का आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया। राज फैमिली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह ने आम और दूध की मिठाई में दुर्गंध पाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर होटल में हंगामा भी हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर मिठाई और संबंधित उत्पादों के नमूने जब्त किए और जांच शुरू कर दी।
रायपुर
फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।
रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तरबूज, आम, अनार और मौसंबी समेत पांच फलों के नमूने जांच के लिए जब्त किए। निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो सड़े-गले फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
बिलासपुर
1 लाख का जुर्माना : कलेक्ट्रेट में वसूली कर रहा था बाबू, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बिलासपुर और सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी होटल संचालक को जुर्माने का डर दिखाकर पैसे मांग रहा था और पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। वहीं, सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा। शिकायतकर्ता से मारपीट मामले में राहत देने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। दोनों मामलों में ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग
भंडाफोड़ : हॉस्टल की आड़ में चल रहे पनीर स्टोरेज का खुलासा, 140 किलो माल जब्त
दुर्ग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शैल देवी महाविद्यालय के सामने एक बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहे अवैध पनीर भंडारण और सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 140 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। यहां बिना लाइसेंस और मानक प्रक्रियाओं के बड़े पैमाने पर पनीर का कारोबार किया जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी भी मिली, जिससे संगठित अवैध व्यापार के संकेत मिले हैं। जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल किन स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।
छत्तीसगढ़
बड़ा फर्जीवाड़ा : ब्रांडेड मसालों के नाम पर ठगी, राजस्व विभाग की छापामार कार्रवाई में लाखों का नकली एवरेस्ट जब्त
बिलासपुर के व्यापार विहार में राजस्व विभाग ने “बालाजी मूवर्स एवं पैकर्स” पर छापा मारकर Everest के नाम पर बेचे जा रहे नकली मसाले जब्त किए। कंपनी अधिकारियों ने मौके पर इन्हें नकली बताया, जिसके बाद संस्थान सील कर दिया गया और FIR की प्रक्रिया शुरू हुई। जांच में पता चला कि ये मसाले शहर और ग्रामीण दुकानों में सप्लाई होने वाले थे। इस कार्रवाई से मिलावटखोरी के बड़े नेटवर्क का संकेत मिला है।