Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
W 𝕏 f
होम सेहत Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार …
Students protest after finding insects in food  (Image Source: Keertiman Media)
Students protest after finding insects in food (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING सेहत Featured

Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

Amity University Raipur: मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार इल्ली और बरसाती कीड़े मिले हैं। उन्होंने सफाई, खाद्य गुणवत्ता जांच और सख्त हाइजीन व्यवस्था की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान न्यूज
03 Sep 2026, 02:09 PM
रायपुर
Amity University Raipur: राजधानी रायपुर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के कैंपस की मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का आरोप है कि मेस में परोसे जाने वाले खाने में कई बार इल्ली, बरसाती कीड़े और अन्य जीव पाए गए हैं। उनका कहना है कि भोजन के लिए नियमित भुगतान करने के बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खाना नहीं मिल रहा है। छात्रों के मुताबिक, यह समस्या हाल की नहीं है, बल्कि काफी समय से मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। 

शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं 

मानसून के दौरान स्थिति और खराब होने का आरोप लगाया जा रहा है। खाने में कीड़े मिलने की घटनाओं के बाद छात्र मेस स्टाफ और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी देते हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। छात्रों का दावा है कि शिकायतों के बावजूद मेस की सफाई व्यवस्था और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आया है। इसी वजह से कुछ विद्यार्थियों ने मेस का खाना खाना तक बंद कर दिया है। 

स्वच्छता के लिए सख्त नियम लागू करने मांग 

छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी जताई है। मेस व्यवस्था में सुधार को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें मेस की रसोई और स्टोर रूम की नियमित एवं गहन सफाई, भोजन में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और अनाज की गुणवत्ता की नियमित जांच तथा खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों के लिए स्वच्छता संबंधी सख्त नियम लागू करना शामिल है। 

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की तो वरिष्ठ अधिकारयों से करेंगे शिकायत 

छात्रों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता से जुड़े मामले में अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। वे मेस की व्यवस्था की नियमित निगरानी और खाद्य गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जल्द ही उनकी शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे मामले को उच्च स्तर तक ले जाएंगे। छात्रों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर वे सामूहिक रूप से खाद्य सुरक्षा विभाग और उच्च शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे। 

आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई सामने 

फिलहाल छात्रों की शिकायतों पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रबंधन की प्रतिक्रिया मिलने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें