Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा बवाल : हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, सै…
एकलव्य विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन
एकलव्य विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन
शिक्षा

बवाल : हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, सैकड़ों छात्रों ने बारिश में किया प्रदर्शन

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हॉस्टल के खराब भोजन को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार कीड़े मिले, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बारिश के बीच छात्र धरने पर बैठे हैं और जिला कलेक्टर से मुलाकात के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कह रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 04:08 PM
छिंदवाड़ा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सोमवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल प्रबंधन की कथित लापरवाही से नाराज सैकड़ों छात्र तेज बारिश के बीच सुबह 8 बजे से ही विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक जिला कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यहां लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। कई बार खाने में कीड़े निकलने की घटनाएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को वही भोजन परोसा जा रहा है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

छात्रों के मुताबिक, उन्होंने भोजन की समस्या को लेकर कई बार विद्यालय प्रबंधन को जानकारी दी। कुछ शिकायतें लिखित रूप में भी की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया गया। समस्या का समाधान नहीं होने से आखिरकार छात्रों को आंदोलन करने का फैसला लेना पड़ा।

एकलव्य स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन

बारिश के बीच धरने पर डटे छात्र

सोमवार सुबह से ही छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज बारिश के बावजूद उन्होंने अपना धरना जारी रखा है। छात्रों का कहना है कि खराब व्यवस्था के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अब वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

आंदोलन खत्म नहीं करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें केवल आश्वासन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग रखी है कि जिला कलेक्टर खुद विद्यालय पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और कार्रवाई का भरोसा दें। फिलहाल बारिश के बीच छात्रों का आंदोलन जारी है और विद्यालय परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें