Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद…
Angan Milan programme started in Narayanpur(Image Source: CGDPR)
Angan Milan programme started in Narayanpur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन का शुभारंभ

Seva Sankalp Abhiyan: महिला एवं बाल विकास विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से संवाद, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 05:45 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन‘ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। जिले के विभिन्न सेक्टरों एवं परियोजनाओं-अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के बांग्लापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। केंद्रों में आकर्षक सजावट के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

बच्चों से संवाद, आत्मीय वातावरण

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से परिचय लिया, उनसे बातचीत की और उनके रुचियों व गतिविधियों के बारे में जाना। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण आहार वितरण का स्थल नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र और सर्वांगीण विकास का सशक्त केंद्र हैं।

नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन’ का शुभारंभ
परंपरागत रीति-रिवाजों से गोद भराई और अन्नप्राशन

‘आंगन मिलन‘ के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, नियमित जांच और संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया गया, वहीं अन्नप्राशन के जरिए शिशुओं के लिए समय पर पूरक पोषण आहार की शुरुआत के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

सामुदायिक सहभागिता और विभागीय योजनाओं की जानकारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित माताओं और अभिभावकों को टीकाकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य,पार्षद सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के जन-भागीदारी वाले कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास की सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें