Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Angan Milan Seva: बैगा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभ…
Service resolution campaign in Baiga area(Image Source: CGDPR)
Service resolution campaign in Baiga area(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Angan Milan Seva: बैगा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र

Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 12:07 PM · अपडेट: 09 Nov 2026, 06:21 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत क्षेत्र के सभी 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में बच्चों, माताओं, अभिभावकों, स्वसहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ के नागरिक संकल्प से भी लोगों को जोड़ा गया।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय खाद्यान्न, ताजी हरी सब्जियों और फलों से तैयार ‘मेरी पौष्टिक थाली’ आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से बच्चों और माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। केंद्रों में पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों के साथ कुपोषण दूर करने का संदेश भी दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार टीकाकरण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। जनभागीदारी से ‘न्योता भोज’ का आयोजन कर बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं। महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति परिवारों को प्रोत्साहित किया गया। सुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित कर बेहतर पोषण के लिए प्रेरित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का उत्साहवर्धन हुआ और समुदाय के बीच उनकी भूमिका को सम्मान मिला। महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग करने वाली सजग माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही पात्र नवीन हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मौके पर पंजीयन भी किया गया।

खिलौना बैंक के लिए समुदाय ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘खिलौना बैंक’ को समृद्ध करने के लिए समुदाय को खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए और अधिक आनंददायी एवं सीखने का बेहतर स्थान बनाने का संदेश दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें